Move to Jagran APP

कुख्यात खोखो सिंह की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई को भी मारी गोली

नवगछिया के कुख्‍यात खोखा सिंह की हत्‍या कर दी गई है। वह अपने भाई के साथ गांव घुमने निकला था। इस दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। तीन की संख्‍या में अपराधी बाइक पर सवार थे। एक गोली उनके भाई को भी लगी।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 10:09 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 10:09 PM (IST)
कुख्यात खोखो सिंह की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई को भी मारी गोली
नवगछिया के कुख्‍यात खोखा सिंह की हत्‍या कर दी गई है।

जागरण संवाददाता, नवगछिया। कदवा ओपी क्षेत्र में कुख्यात अपराधी खोखा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पचगछिया का रहने वाला था। अपने चचेरे भाई रंजीत कुमार के साथ घर से बाइक पर घूमने निकला था। गोला टोला कदवा के पास अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर रोका और दोनों को गोली मार दी। तीनों अपराधी अपनी बाइक छोड़कर गांव की ओर भाग गए। गंभीर रूप से घायल खोखा ङ्क्षसह को कदवा ओपी पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। 

prime article banner

चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जख्मी रंजीत कुमार का इलाज ढोलबज्जा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। रंजीत पर भी वारंटी है। पुलिस सुरक्षा में उसका इलाज कराया जा रहा हैं।

घटना के पीछे जमीन विवाद व पुरानी रंजिश, छानबीन शुरू

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि जमीन विवाद व पुरानी रंजिश में खोखा ङ्क्षसह की हत्या हुई है। उसके स्वजन अपने गोतिया पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों की बाइक जब्त कर ली है। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। लिखित प्रतिवेदन मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

गोपालपुर विधायक ने कहा, जदयू का कार्यकर्ता था खोखा सिंह

घटना की जानकारी मिलने पर गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल आनन-फानन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। खोखा सिंह को जदयू कार्यकर्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि विस चुनाव जिताने में खोखा सिंह ने समर्पण भाव से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके हत्यारों को फांसी की सजा मिले।

फैजान गिरोह से थे ताल्लुक

सूत्रों की मानें तो खोखा ङ्क्षसह फैजान गिरोह का मुख्य सदस्य था। हालांकि, पिछले दस वर्षो से अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ गया था। आगामी पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिए चुनाव लडऩे की तैयारी में था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK