Bhagalpur coronavirus update : कोरोना से फिर एक मरीज की मौत, 11 संक्रमित, बढ़ता जा रहा संक्रमितों का सिलसिला
Bhagalpur coronavirus update जिले में फिर एक बुजुर्ग की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हो गई। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में अब तक 70 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस के कारण मारे गए हैं। अभी भी तीन सौ मरीज कोरोना से संक्रमित हैं।
भागलपुर, जेएनएन। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में इलाजरत भागलपुर जीरो माइल के एक और मरीज की मौत हो गई। वहीं बुधवार को कोरोना से छह लोग संक्रमित मिले। अबतक भागलपुर जिले के 71 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में अबतक 8734 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 8479 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
भागलपुर जीरो माइल निवासी 71 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज को 17 नवंबर को सुबह अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार की शाम करीब छह बजे मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधक सुनील गुप्ता ने बताया कि भर्ती के समय भी उनकी स्थिति गंभीर थी। आइसीयू में भर्ती किया गया था।
सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि बुधवार को कोरोना के नए छह संक्रमित मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र के पांच संक्रमित शामिल हैं। इनमें तिलकामांझी के दो, इशाकचक के दो एवं अन्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पर्व में थर्मल स्कैनिंग करना संभव नहीं है। वजह है कई कर्मचारी पर्व को लेकर अवकाश में हैं। हालांकि छठ घाटों पर आठ एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
नहीं कर रहे निर्देशों का पालन
लॉकडाउन के सामप्त होने के बाद लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाकर चलने की अपील की गई है। कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार जारी है। इस कारण लोगों को आवश्यकता पड़ने पर ही घर से निकलने को कहा गया है। इसके बावजूद लोगां की भीड़ काफी रहती है। ज्यादातर लोग मास्क नहीं पहनते। जाम लगने के कारण कई कई घंटे तक लोग फंस जाते हैं। इस कारण कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है।
चिकित्सा सुविधा की समुचित व्यवस्था नहीं
भागलपुर सहित आसपास केि जिलों में कोरोना वायरस के बचाव और इलाज की समुचित सुविधा नहीं है। अस्पताल में चिकित्सक भी नहीं रहते। वहीं, अस्पतालों ऑक्सीजन सहित अन्य उपकरण नहीं है। वरिष्ठ चिकित्सकों के अस्पताल में नहीं रहने से मरीजों का समय पर इलाज नहीं होता है।