Bhagalpur Coronavirus News Update: निगम ने सफाई कर्मियों को उपलब्ध कराया सुरक्षा किट, अब इस तरह होगाा कूड़े का उठाव
Bhagalpur Coronavirus News Update भागलपुर नगर निगम प्रशासन ने सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट उपलब्ध करा दिया है। दरअसल भागलपुर में कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है ऐसे में सफाई कर्मी बिना सुरक्षा किट के कूड़े का उठाव कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, भागलपुर! नगर निगम के सात कर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर नगर निगम प्रशासन सुरक्षा किट की खरीदारी प्रक्रिया पूरी कर ली है। सफाई मजदूर और कर्मियों को मास्क, ग्लब्स व साबुन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। गुरुवार को प्रभारी नगर आयुक्त प्रफुल्ल चंद्र यादव ने जोनल प्रभारी के बीच 1800 मास्क, 3600 ग्लब्स व 1800 साबुन का वितरण कर दिया, जबकि जोनल व शाखा प्रभारी को सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है। वहीं नगर निगम कार्यालय में बढ़ते मामले को लेकर शाखा प्रभारी सावधानी बरत रहे हैं। शाखा कार्यालय का दरवाजा लगाकर शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है। रेकार्ड कक्ष के दरवाजा बंद कर कार्य किया गया। कार्यालय परिसर में एक मात्र ऑटोमैटिक सैनिटाइजर मशीन कार्य कर रहा है।
निगम ने कॉल सेंटर का नंबर किया जारी
नगर निगम प्रशासन ने सात कोषांग का गठन किया है। इसके लिए कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रभारी नगर आयुक्त प्रफुल्ल चंद्र यादव ने बताया कि निगम ने कॉल सेंटर बनाया है। यह सेंटर 24 घंटे के लिए कार्य करेगा। लोग दूरभाष संख्या 0641-2302035 पर संपर्क कर सकेंगे। सेनिटाइजर से लेकर साफ-सफाई व संक्रमित शवों से संबंधित समस्या की सूचना दे सकेंगे।
46 माइक्रो कंटेंमेंट जोन में निगम ने की बैरिकेङ्क्षडग
शहरी क्षेत्र में अब तक 150 से अधिक कोरोना पॉजिटिव लोग मिले हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर अब तक 46 संक्रमित लोगों के घरों के आसपास बैरिकेङ्क्षडग की है। इससे माइक्रो कंटेंमेंट जोन घोषित करने हुए संक्रमण प्रभावित लोगों को घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है। कई घरों के दरवाजे को ही सील कर दिया गया है। लेकिन यहां से जरुरतमंदों के बीच आवश्यक सामग्री तक नहीं पहुंचाई जा रही है। नाथनगर व भीखनपुर समेत कई स्थानों पर बैरिकेङ्क्षडग तक स्थानीय लोगों ने खोल दिया है।
निगम ने कराया सैनिटाइजर का छिड़काव
शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालय को नगर निगम ने सेनिटाइज करा दिया है। एक जेङ्क्षटग वाहन और एक दमकल से छिड़काव का कार्य जारी है। सघन छिड़काव के लिए शुक्रवार दो जेङ्क्षटग मशीन की संख्या बढ़ा दी जाएगी। गुरुवार को एसडीओ कार्यालय, एसएसपी कार्यालय व आवास, जिला नियंत्रण कक्ष, डीएम आवास, डीडीसी आवास, मोजाहिदपुर थाना, डीआइजी आवास, निर्वाचन कार्यालय और निगम कार्यालय में सेनिटाइजर छिड़काव हुआ। इसके अलावा वार्ड 37 और 21 में भी छिड़काव हुआ।