Move to Jagran APP

Congress : नवनियुक्‍त अध्‍यक्ष और कार्यकारी अध्‍यक्ष का हुआ स्‍वागत, उपेक्षित कांग्रेसियों को भी मिलेगा सम्‍मान

Bhagalpur Congress District President Pervez Jamal जिले में पार्टी ने अपने जिलाध्‍यक्ष को बदल दिया है। नवनियुक्‍त जिलाध्‍यक्ष ने कहा कि असंतुष्‍ट कार्यकर्ताओं को भी महत्‍व दी जाए

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 01:19 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 04:16 PM (IST)
Congress : नवनियुक्‍त अध्‍यक्ष और कार्यकारी अध्‍यक्ष का हुआ स्‍वागत, उपेक्षित कांग्रेसियों को भी मिलेगा सम्‍मान
Congress : नवनियुक्‍त अध्‍यक्ष और कार्यकारी अध्‍यक्ष का हुआ स्‍वागत, उपेक्षित कांग्रेसियों को भी मिलेगा सम्‍मान

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Congress District President Pervez Jamal : जिला कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष परवेज जमाल ने कहा कि पार्टी में उपेक्षित वरीय कांग्रेसियों को तरजीह दी जाएगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में उनके अनुभव का भी लाभ लिया जाएगा। अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों का कांग्रेसियों ने स्वागत किया।

loksabha election banner

परवेज जमाल ने कहा कि भागलपुर जिला कांग्रेसियों का गढ़ रहा है। उन्होंने पार्टी में गुटबाजी से इंकार किया। इस अवसर पर विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि नए पार्टी अध्यक्ष जनता के बीच रहने वाले हैं। चुनाव में इसका लाभ मिलेगा। अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी बधाई दी। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अभय आनंद और विपिन बिहारी यादव ने कहा कि पार्टी को जन सरोकार से जोड़कर जनहित के मुद्दों को उठाएंगे। कोरोना महामारी रोकने में सरकार विफल हुई है। इसके विरोध में भी संघर्ष किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे वर्षों तक स्वास्थ्य मंत्री रहे लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा सका। इस मौके पर कोमल सृष्टि, सुरेश मोहन झा, संजय कुमार सिन्हा, सोईन अंसारी सहित कांग्रेसियों ने स्वागत किया।

पूर्व अध्यक्ष ने दी पार्टी को चेतावनी

जिला कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सैयद शाह अली सज्जाद आलम ने कहा कि 28 की रात को सूचना मिली की उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। पांच वर्षों के कार्यकाल में मुझपर कोई आरोप नहीं लगे। लेकिन जिला अध्यक्ष बनाने को लेकर मुझसे और प्रखंड अध्यक्षों से राय नहीं ली गई।

मनोनयन से हर्ष

परवेज जमाल को भागलपुर जिले का कांग्रेस अध्यक्ष और अभय आनंद एवं डॉ.बिपीन बिहारी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया है। बिहपुर प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रोहितआनंद शुक्ला ने कहा कि इनके अनुभव, नेतृत्व व मार्गदर्शन में पार्टी जिले में और मजबूत व संगठित होगी। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शीतल सिंह निषाद, भागलपुर के जिला सचिव राकेश कुमार राघव, नवगछिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह ,गोपालपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंकर सिंह अशोक ,महिला प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शीला देवी निषाद, नारायणपुर के कांग्रेस महासचिव सत्यम प्रियदर्शी, प्रखंड अध्यक्ष ब्रहमचारी सिंह समेत सभी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष को बधाई दी है। कहलगांव के प्रखंड अध्यक्ष शहवाज आलम मुन्ना, शुभानंद मुकेश, प्रवीण कुमार राणा, मदन मोहन सिंह, भोला प्रसाद साह, अरूण गुप्ता आदि ने बधाई दी है। शाहकुंड प्रखंड अध्यक्ष भरत प्रसाद सिंह, प्रखंड पंचायत राज कांग्रेस अध्यक्ष कुमार अमरेंद्र, चंद्र मोहन झा ने हर्ष व्यक्त किया है।  सुल्तानगंज में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट विनय शर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत करते हुए नवमनोनीत अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी है।

परवेज जमाल बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बधाई

भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष परवेज जमाल को एवं कार्यकारी अध्यक्ष बिपीन बिहारी यादव एवं अभय ऑनंद झा को प्रदेश अध्यक्ष डा मदन मोहन झा, राष्ट्रीय प्रभारी शक्ति सिंह गोहल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गॉधी,राहुल गॉधी के तत्वावधान में मनोनीत किए जाने पर कांग्रेस महासचिव सत्यम प्रियदर्शी उर्फ कुन्दन यादव, अयूब अली, प्रखंड अध्यक्ष ब्रहमचारी सिंह, समाजसेवी अमरेंद्र कुमार उर्फ बाबुसाहब यादव, यूथ कांग्रेस के कुंदन यादव, उमर एहसान, मासूम रशीद, राजा आशुतोष झा, जमील अंसारी, जावेद मंसूरी, पूर्व सरपंच बदरुल हक सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.