Bhagalpur Bihar Coronavirus Update : भागलपुर में कोरोना से मुंगेर के युवक की मौत, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के माता-पिता दोनो संक्रमित
Bhagalpur Bihar Coronavirus Update भागलपुर में कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से फैल बढ़ रहा है। रविवार को मुंगेर के युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। साथ ही भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के माता पिता दोनों संक्रमित पाए गए हैं।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Bihar Coronavirus Update: मुंगेर जिला के बरियारपुर निवासी 26 वर्षीय युवक की रविवार को कोराना से मौत हो गई। वह विक्रमशिला कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के घर रहकर अपना इलाज करा रहा था। उसे तीन-चार दिनों से बुखार था। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। ज्यादा परेशानी होने पर उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल की इमरजेंसी में दोपहर तीन बजे भर्ती कराया गया था। शाम करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। एंटीजन जांच में वह कोरोना संक्रमित मिला।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक भगत ने कहा कि युवक को गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। प्रोटोकॉल के मुताबिक उसके शव को पैक कर परिजनों को सौंप दिया गया।
सांसद निशिकांत दुबे के माता-पिता हुए संक्रमित
जागरण संवाददाता, देवघर। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित हो गए है। उनकी जांच बिहार में स्थित उनके गृह क्षेत्र में हुई है। पॉजिटिव होने के बाद दोनों को देवघर के पुराना सदर अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। देवघर के सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी ने बताया कि होली के पूर्व देवघर में सांसद के माता-पिता ने टीके की पहली डोज ली थी। इसके बाद वे लोग अपने बिहार स्थित अपने पैतृक गांव चले गए थे। वहीं उनकी तबीयत खराब हुई। साथ ही जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।
अब भी बरती जा रही लापवाही
भागलपुर में बड़ते कोरोना मरीजों की संख्या के बाद भी लापवाही बरती जा रही है। इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही लोग घर से बाहर बिना मास्क लगाए अब भी निकल रहे हैं। मॉल, दुकान आदि जगहों पर भी कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। एटीएम सेंटर को भी सैनिटाइज नहीं किया जा रहा है। यहां पर सबसे अधिक संक्रमण का खतरा बना हुआ है।