Move to Jagran APP

भागलपुर विधानसभा : विजय कुमार मित्रा यहां से पांच बार बने विधायक, अभी कांग्रेस के पास यह सीट

Bhagalpur Assembly भागलपुर विधानसभा का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व विजय कुमार मित्रा ने पांच बार किया है। वे जनसंघ से तीन बार लोकदल और भाजपा से एक-एक बार चुनाव जीते हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 07:55 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 07:55 AM (IST)
भागलपुर विधानसभा : विजय कुमार मित्रा यहां से पांच बार बने विधायक, अभी कांग्रेस के पास यह सीट
भागलपुर विधानसभा : विजय कुमार मित्रा यहां से पांच बार बने विधायक, अभी कांग्रेस के पास यह सीट

भागलपुर, जेएनएन। अगर सबकुछ ठीक रहा और गठबंधन धर्म का पालन सभी पार्टियों ने किया तो इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच तय है। दोनों ही पार्टियां अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। भागलपुर विधानसभा भाजपा के लिए बेहतर साबित हुई है। हालांकि यहां से कांग्रेस सहित अन्‍य पार्टियों के सभी विधायक हुए हैं। लेकिन ज्‍यादातर समय तक भाजपा के विधायकों ने यहां से प्रतिनिधित्‍व किया है।

loksabha election banner

भागलपुर विधानसभा का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व विजय कुमार मित्रा ने पांच बार किया है। वे जनसंघ से तीन बार, लोकदल और भाजपा से एक-एक बार चुनाव जीते हैं।

इसके बाद भाजपा के अश्विनी कुमार चौबे ने प्रतिनिधित्व किया। वे चार बार यहां से चुनाव जीते हैं। उनके बक्सर से सांसद चुने जाने के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस के अजीत शर्मा ने भाजपा के नभय कुमार चौधरी को पराजित किया था। 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अजीत शर्मा ने अश्विनी कुमार चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत चौबे को पराजित कर विधायक बने थे। चौबे को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका तत्कालीन नगर अध्यक्ष विजय साह की थी।

कांग्रेस के अजीत शर्मा को 70514 व भाजपा के अर्जित शाश्वत चौबे को 59856 वोट आया था। जबकि बागी विजय साह को 15212 वोट आया था। चुनाव बाद पार्टी ने विजय साह को पार्टी से निलंबित कर दिया था। दो वर्ष बाद विजय कुमार साह को निलंबन मुक्त कर दिया गया था। पार्टी फिलहाल एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुट गया है।

वर्ष               विजयी प्रत्याशी               पार्टी

1951-57      सत्येंद्र नारायण अग्रवाल     कांग्रेस

1957-62      सत्येंद्र नारायण अग्रवाल     सीपीआइ

1962-67      सत्येंद्र नारायण अग्रवाल     कांग्रेस

1967-69      विजय कुमार मित्रा           जनसंघ

1969-72      विजय कुमार मित्रा           जनसंघ

1972-77      विजय कुमार मित्रा           जनसंघ

1977-80      विजय कुमार मित्रा          लोकदल

1980-85      शिव चंद्र झा                  कांग्रेस

1985-90      शिव चंद्र झा                  कांग्रेस

1990-95      विजय कुमार मित्रा         भाजपा

1995-2000 अश्विनी कुमार चौबे         भाजपा

2000-2005 अश्विनी कुमार चौबे         भाजपा

2005-2010 अश्विनी कुमार चौबे         भाजपा

2010-2014 अश्विनी कुमार चौबे         भाजपा

2014-2015 अजीत शर्मा                  कांग्रेस

2015-2020 अजीत शर्मा                  कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.