Move to Jagran APP

बांका : भांजी को बचाकर खुद डूब गया युवक, दो भांजियों को लेकर जेठौर मंदिर पूजा करने गए थे अभिमन्यु

बांका में एक मामा ने अपनी भांजी को तो डूबने से बचा लिया लेकिन खुद डूब गया युवक। वे दो भांजियों को लेकर जेठौर मंदिर पूजा करने गए थे। घोघा बीयर में स्‍नान करने के दौरान यह हादसा हुआ।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 07:50 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 07:50 PM (IST)
बांका :  भांजी को बचाकर खुद डूब गया युवक, दो भांजियों को लेकर जेठौर मंदिर पूजा करने गए थे अभिमन्यु
बांका में डूबने से अभिमन्यु सिंह की मौत हो गई।

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका)। बांका जिले के अमरपुर इलाके जेठौर मंदिर के पास घोघा बीयर में शनिवार को अपनी डूब रही भांजी को बचाकर एक युवक खुद डूब गया। युवक की पहचान जमुआ निवासी अभिमन्यु सिंह के रूप में की गई है। वे सैमसंग कंपनी में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार अभिमन्यु सिंह अपनी दो भांजियों सोनाली (8 वर्ष) व अंजली (6 वर्ष) को लेकर पूजा करने गए थे। घूमने के क्रम में वे सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान उनका पांव फिसला और वे बीयर में डूबने गए। उन्हें बचाने के लिए सोनाली ने अपना हाथ दिया और वह भी डूबने लगी।

loksabha election banner

बाद में अभिमन्यु सिंह ने किसी तरह सोनाली को बचा लिया और खुद डूब गए। इधर, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक को दो बच्चियों के साथ बीयर की ओर जाते हुए देखा गया था। थोड़ी देर बाद एक बच्ची के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी। वहां पहुंचने पर देखा कि एक बच्ची पानी में डूब रही है। उसे डूब रहे युवक ने पानी से बचाकर किनारे की ओर धकेल दिया था। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद अभिमन्यु सिंह का शव पानी से निकाला गया। लोग आस में उन्हें लेकर अमरपुर रेफरल अस्पताल गए, लेकिन चिकित्सक ने भी मौत की पुष्टि कर दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद युवक अभिमन्यु सिंह के पिता श्रीकृष्ण सिंह सहित जमुआ गांव के काफी लोग घोघा मौके पर पहुंचे। स्वजनों ने बताया कि अभिमन्यु अपनी दोनों भांजियों को लेकर जेठौर मंदिर में पूजा करने गए थे। विशनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह ग्रामीण सूर्यदेव सिंह ने बताया कि अभिमन्यु बांका में सैमसंग कंपनी में काम करते थे। वे काफी मिलनसार थे। 

शोक की लहर

अभिमन्‍यू की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। स्‍वजनों का बुरा हाल है। काफी संख्‍या में लोग शोक संतप्‍त स्‍वजनों को हिम्‍मत देने वहां पहुंचे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.