सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री पहुंचे बांका, इन योजनाओं का दे सकते हैं सौगात
सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह का बेलहर और कटोरिया में एनडीए कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। वे कई कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इस दौरान लोगों को उम्मीद है कि कई योजनाओं का लाभ दे सकते हैं।
जागरण संवाददाता, बांका। सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह बांका पहुंचे हैं। इस दौरान बेलहर और कटोरिया में एनडीए कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जमकर स्वागत किया। मंत्री बाराहाट प्रखंड के मोहनपुर गांव निवासी संतोष सिंह के स्वजनों से मिलेंगे। स्वजनों से मिलकर जिला प्रशासन की ओर से संतोष की विधवा चांदनी देवी को और कुशल श्रमिक योजना के तहत एक लाख रुपये का दोपहर बाद चेक देंगे । पिछले दिनों चना फसल की चोरी के आरोप में कुछ ग्रामीणों ने संतोष सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में संतोष की पत्नी चांदनी ने सात के खिलाफ केस किया था। पुलिस अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। घटना के बाद भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह , राजद विधायक चेतन आनंद सहित कई लोग मोहनपुर पहुंचकर घटना की निंदा की थी। इधर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी ।
बांका के पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता को दिया गया है निर्देशित
इसके लिए बांका के पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता को निर्देशित कर दिया गया है । जिला प्रशासन की ओर से और कुशल श्रमिक सहायता योजना के तहत संतोष की विधवा चांदनी देवी को एक लाख रुपये का चेक दिया जाएगा ।साथ ही पारिवारिक लाभ योजना के तहत बिस हजार और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इसके अलावा मंत्री कई कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कई योजनाओं का दे सकते हैं सौगात
सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह आज बांका में कई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। उनके आगमन को लेकर कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारी कर रखी है। साथ ही वे कई कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इस दौरान लोगों को उम्मीद है कि कई योजनाओं का लाभ दे सकते हैं।