Move to Jagran APP

हरियाणा की नाबालिग लड़की बांका में बरामद, पीडि़ता ने सुनाई अपनी आपबीती, सिहर उठी पुलिस

बांका से हरियाणा की एक नाबालिग बरामद कर लिया है। हरियाणा पुलिस यहां पहुंची। लड़की ने बताया कि वह प्रेम प्रसंग के कारण यहां भागकर आयी है। पुलिस उसे बरामद कर हरियाणा लेते गई। युवक फरार हो गया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 30 May 2021 11:28 AM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 11:28 AM (IST)
हरियाणा की नाबालिग लड़की बांका में बरामद, पीडि़ता ने सुनाई अपनी आपबीती, सिहर उठी पुलिस
नाबालिग युवती को बांका से बरामद कर लिया गया है।

संवाद सूत्र, रजौन (बांका)। बांका जिले के रजौन से एक नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। लड़की हरियाणा की रहने वाली थी। लड़की को खोजने हरियाणा पुलिस यहां पहुंची। बांका पुलिस के सहयोग ने लड़की बरामद कर लिया गया है। हरियाणा पुलिस के पहुंचने पर इस क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। बाद में पता चला कि उस किसी लड़की को ढूढने आयी है।

loksabha election banner

हरियाणा के पानीपत से भगाई गई नाबालिग युवती की खोज में शनिवार को हरियाणा पुलिस ने चिल्कावर गांव पहुंचकर लड़की को बरामद कर अपने साथ हरियाणा ले गई। हरियाणा पुलिस के अनुसार पानीपत जिले के निवासी लड़की के पिता ने 10 अप्रैल 2021 को अपनी बेटी की अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इधर, हरियाणा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग युवती एवं आरोपी रजौन थाना के चिल्कावर गांव निवासी संतोष कुमार की खोज में यहां पहुंची थी। स्थानीय पुलिस की मदद से युवती को बरामद कर अपने साथ ले गई। हालांकि इस दौरान आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। हरियाणा पुलिस की टीम में महिला सर्किल इंस्पेक्टर मनीषा, एएसआई बलवीर सिंह, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र, कॉन्स्टेबल रिंकू आदि शामिल थे।

बरामदगी के बाद लड़की के बताया कि वह युवक से प्रेम करती है। प्रेम प्रसंग के कारण ही दोनों फरार हुए थे। इस बीच लड़की के पिता ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस की सख्‍ती और लगातार प्रयास से लड़की को बरामद कर लिया गया है। प‍ुलिस ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी है। मामले को गंभीरता से लिया गया है।

इधर, लड़की के स्‍वजनों ने आरोप लगाया कि युवक ने बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया है। मामले की जांच की जा रही है। युवक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरियाणा पुलिस के अधिकारियों से बांका पुलिस से आग्रह किया है कि युवक का पता चले तो उसे तुरंत सूचना दें ताकि आगे की कार्रवाई हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.