Move to Jagran APP

बांका पंचायत चुनाव परिणाम 2021: मझगांय-डरपा पंचायत से पंचायत समिति पद पर अनिता देवी की शानदार जीत, सिंहनान के मुखिया बने रवींद्र कुमार वर्मा

बांका पंचायत चुनाव परिणाम 2021 बांका के रजौन में पंचायत चुनाव का परिणाम इस बार सबको चौका रहा है। मुखिया पद पर सिंहनान से रवींद्र कुमार वर्मा और मझगांय डरपा से मृत्‍युंजय कुमार विजयी रहे। वहीं पंचायत समिति पद पर अनिता देवी विजयी रहीं।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 11:48 AM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 11:48 AM (IST)
बांका पंचायत चुनाव परिणाम 2021: मझगांय-डरपा पंचायत से पंचायत समिति पद पर अनिता देवी की शानदार जीत, सिंहनान के मुखिया बने रवींद्र कुमार वर्मा
बांका पंचायत चुनाव परिणाम 2021: बांका के रजौन में पंचायत चुनाव का परिणाम इस बार सबको चौका रहा है।

जागरण संवाददाता, बांका। रजौन प्रखंड के पंचायत चुनाव का परिणाम रविवार सुबह आठ बजे के बाद आना शुरु हो गया। सबसे पहले सिंहनान पंचायत के मतों की गिनती शुरू हुई। यहां से मुखिया पद पर रवींद्र कुमार वर्मा विजयी हुए। जबकि पंचायत समिति पद पर उदय पासवान विजयी हुए।

loksabha election banner

इसके बाद मझगांय डरपा पंचायत के मतों की गिनती शुरू हुई। यहां से मुखिया पद पर मृत्युंजय कुमार विजयी हुए। उन्होंने सदानंद सिंह को पराजित किया। वहीं, पंचायत समिति पद पर अनिता देवी से शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को करीब पांच सौ मतों से पराजित किया।

दरअसल, रजौन के सभी 18 पंचायत की मतगणना के लिए पांच कक्ष बनाया गया है। इस कक्ष में 78 टेबल पर मतों की गिनती जारी है। मुखिया, वार्ड, पंचायत समिति सदस्य और जिला पार्षद के मतों की गिनती के लिए चार कक्ष बना है। इसके अलावा एक कक्ष में पंच और सरपंच के मतों की गिनती के लिए है। इसमें करीब 18 टेबल पर मतों की गिनती होगी। बांकी ईवीएम वाले सभी मतदान के मतों की गिनती 14-14 टेबल पर हो रही है।

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में केस दर्ज

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका): इंग्लिशमोड़ चौक के समीप एक व्यवसायिक परिसर में बिना अनुमति एक जिला पार्षद प्रत्याशी द्वारा कार्यालय संचालित करने के मामले में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया ग है। मौके से हिरासत में लिए गए भागलपुर के सुर्खीकल मोहल्ला के राजेश सिंह, कैथाटीकर गांव निवासी कुंदन सिंह, फतेहपुर गांव निवासी ब्रजेश कापरी, बौंसी कुसियारी गांव निवासी रोहित सिंह, धर्मपुर गांव निवासी विकास ठाकुर एवं अन्य को थाना से ही जमानत पर छोड़ दिया गया है।

साथ ही जब्त आधा दर्जन से अधिक बाइक एवं छोटी वाहन से जुर्माना वसूल किया जाएगा। थानाध्यक्ष मु. सफदर अली ने बताया आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने को लेकर केस किया गया है, जबकि हिरासत में लिए गए लोगों को जमानत पर छोड़ दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.