Move to Jagran APP

बांका पंचायत चुनाव परिणाम 2021: 80% मुखिया हार गए चुनाव, रजौन में महज चार पुराने चेहरे ने मारी बाजी

बांका पंचायत चुनाव परिणाम 2021 बांका के रजौन प्रखंड के परिणाम ने सबको चौका दिया। यहां से करीब 80 फीसद मुखिया चुनाव हार गए। महज चार पुराने चेहरे ने जीत दर्ज की है। कमोबेश यही स्थिति पंचायत समिति पद पर भी हुआ।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 11:27 AM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 11:27 AM (IST)
बांका पंचायत चुनाव परिणाम 2021: 80% मुखिया हार गए चुनाव, रजौन में महज चार पुराने चेहरे ने मारी बाजी
बांका पंचायत चुनाव परिणाम 2021: रजौन प्रखंड से विजयी मुखिया।

जागरण संवाददाता, बांका। कोरोना के बाद हो रहे पंचायत चुनाव में जनता पूरी तरह बदलाव के मूड में दिख रही है। नई सोच, नए समीकरण के साथ चुनाव में नया चेहरा सामने आ रहा है। धोरैया और बांका की मतगणना के बाद रजौन प्रखंड के 18 पंचायत की मतगणना में भी रविवार को जनता ने मौजूदा जनप्रतिनिधियों के खिलाफ फैसला सुनाया है।

loksabha election banner

रजौन में केवल चार मुखिया ही चुनाव जीत कर दुबारा लौट सके हैं। 12 मुखिया को जनता ने चुनाव हरा कर सिरे से खारिज कर दिया है। दो मुखिया ने चुनाव नहीं लड़ा था। धायहरण महगामा, रजौन और सकहरा पंचायत में मुखिया जीत का अंतर सबसे कम रहा है। देर शाम तक पंच-सरपंच को छोड़कर सभी चुनाव परिणाम जारी कर दिया गया है। वार्ड, मुखिया और जिला परिषद की गिनती का काम शाम होने से पहले खत्म हो गया। जबकि पंचायत समिति का परिणाम देर शाम तक जारी हआ। पंच और सरपंच की गिनती का काम देर रात तक जारी रहा।

बड़ी संख्या में पहुंच रहे समर्थक, सैकड़ों दुकानें गुलजार

पंचायत चुनाव मतगणना को लेकर पीबीएस कालेज में बड़ी संख्या में प्रत्याशी के समर्थक पहुंच रहे हैं। कहीं खुशी और गम का माहौल दिख रहा है। रविवार को भी कटोरिया रोड में सदर जगतपुर से ही झिरबा तक समर्थकों की भीड़ के कारण जाम लगा रहा। रेलवे मैदान प्रत्याशी और उसके समर्थकों की भीड़ के वाहनों से भरा रहा। मतगणना को लेकर हर दो चार दिन में पीबीएस मैदान के आसपास नया बाजार रहा है। रविवार को मतगणना केंद्र के सामने नाश्ता भोजन की फिर दर्जनों की संख्या दुकानें सज गई थी। फूल माला और अबीर का भी दर्जन भर नया दुकान खुल गया है। अब इस मेला को किसी अनुमति की दरकार नहीं है। दशहरा और इसके बाद छठ बाद भी पीबीएस लगातार गुलजार रहेगा।

पंचायत में जीते और हारे प्रत्याशी को हासिल मत

सिंहनान- रवींद्र कुमार वर्मा 2748 जीते - चंद्रशेखर कुमार सिंह 2082

मंझगाय डरपा-मृत्यंजय कुमार 2331 जीते-सदानंद सिंह 2172

संझा श्यामपुर- आशा देवी 1634 जीते- बीबी कमर जहां 824

राजावर- बबीता देवी 2398 जीते- रीना देवी 1279

धायहरणा महगामा- मु.नेसात आलम 1345 जीते- छोटे लाल सिंह 1304

अमहरा हरचंडी- भैरों प्रसाद सिंह 973 जीते- विश्वनाथ कुमार सिंह 832

सकहरा- अमृता देवी 1552 जीते- सुमन देवी 1540

नवादा खरौनी- अनिता देवी 2143 जीते - निशा देवी 1477

तिलकपुर- श्रवण मंडल 1395 जीते- मनोज कुमार दास 941

खैरा-रानी देवी 2769 जीते- मन्नू प्रसाद सिंह 2362

रजौन- रंजना देवी 1596 जीते-गंगा देवी 1589

भवानीपुर कठौन- मनोज कुमार दास 1836 जीते- मनोज कुमार रजक 1776

चिलकावर असौता- मोनिका कुमारी 2295 जीते- मीना देवी 1505

कठचातर लीलातरी- प्रियंका कुमारी 2110 जीते- आशीष मंडल 1405

मोरामा बनगांव- रणधीर यादव 1691 जीते- श्याम कुमार 1300

धौनी बामदेव- अनुपम कुमारी 1538 जीते- मुन्नी देवी 1227

ओड़हरा- प्रवीण कुमार सिंह 1705 जीते- कंचन देवी 1555

लकड़ा पड़घड़ी-चंदा रानी 1696 जीते-रेणु देवी 1160


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.