बांका न्यूज : यूपी में शादी करानेवाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
बांका पुलिस ने यूपी के तीन लोगों को गिरफ़तार किया है। वे लोग यहां की लडि़यों को यूपी में ले जाकर शादी कराते थे। इस गिरोह से बचाई गयी एक महिला कटोरिया थाना के मचनवा गांव की निवासी सुकनी देवी तीन बच्चों की विधवा मां है।
बांका, जेएनएन। एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिंह की पहल पर लड़की को बहला फुसला कर शादी कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक लड़की को उत्तर प्रदेश ले जाने के क्रम में तीन पुरूष, दो महिला को नकदी व कुछ गहना के साथ एक बेलोरो के साथ पकडऩे में सफलता मिली है। अभी तक की जांच में इस पूरे गिरोह की सरगना कटोरिया की महिला नीलम देवी और चांदन के पहाड़पुर का एक युवक गिरिधारी तांती को बताया गया है। इस गिरोह से बचाई गयी एक महिला कटोरिया थाना के मचनवा गांव की निवासी सुकनी देवी तीन बच्चों की विधवा मां है। उसे इस गिरोह द्वारा 70 हजार में लालू यादव से शादी के लिए ले जाया जा रहा था। वहीं, अमिता बासने को भी उसके सूरदास पुत्र तनुज बासने की शादी की बात भी 90 हजार में नीलम औऱ गिरिधारी द्वारा तय किया गया था। विधवा महिला सुगिया देवी के आवेदन पर नीलम शर्मा और चालक रङ्क्षवद्र गिरी, लालू यादव एवं गिरिधारी तांती को आरोपी बनाया बनाया गया है । जबकि गिरिधारी पुलिस पकड़ में आने से पूर्व भागने में सफल हो गया।
सूचक महिला सुगिया देवी ने बताया कि सोमवार की सुबह जब वह अपने खेत में धान काटने जा रही थी। उसी समय नीलम और गिरिधारी ने उसे नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेलोरो में बैठने को कहा। जिसपर पहले से अन्य लोग बैठे थे। जंगली रास्ते से उसे लेकर चांदन थाना के बघवा जंगल में गिरिधारी तांती नीलम से 20 हजार लेकर गाड़ी से उतर गया। तब मुझे बेचे जाने की शंका हुई। उसके बाद सुपाहा गांव के पास एक बड़े ब्रेकर पर वाहन धीरे होते ही वह उतर कर हल्ला करने लगी। जिससे सुपाहा गांव के ग्रामीणों ने वाहन को रोक कर पुलिस को सूचना देकर सभी को थाना पहुंचाया। थाने पर खुद एसडीपीओ प्रेमचन्द्र ङ्क्षसह ने सभी से बारी बारी पूछताछ कर एक लाख तेईस हजार औऱ गहना वाहन से बरामद कर इस बड़े गिरोह से सारी सच्चाई का पता लगाया। वहीं, मुख्य सरगना गिरिधारी तांती को पकडऩे के लिए प्रयास किया जा रहा है।
गिरफ्तार नीलम देवी, रङ्क्षवद्र कुमार, लालू यादव थाना सिहोरा जिला सम्बल यूपी को बांका जेल भेज दिया गया है। जबकि शादी के लिए यूपी से आयी अमिता औऱ उसके अंधे पुत्र तनुज बासने थाना गिनोर जिला सम्बल यूपी को थाने में बांड भरवा कर छोड़ दिया गया है।