Move to Jagran APP

Banka: मानसून मेहरबान, खेतों में उतरे किसान... अगले दो दिनों तक जिले में झमाझम बारिश के आसार, अगले दस दिन किसानों के लिए महत्वपूर्ण

मानसून का साथ मिलने से इस बार किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वे खेती-किसानी का काम शुरू कर चुके हैं। कृषि‍ विज्ञानियों की माने तो अगले दस दिन किसानों के लिए महत्‍वपूर्ण है। इस दौरान धान का बिचड़ा डाल सकते हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 04:10 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 04:10 PM (IST)
Banka: मानसून मेहरबान, खेतों में उतरे किसान... अगले दो दिनों तक जिले में झमाझम बारिश के आसार, अगले दस दिन किसानों के लिए महत्वपूर्ण
मानसून का साथ मिलने से इस बार किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

संवाद सूत्र, बांका। इस बार किसानों पर मानसून मेहरबान है। कई साल बाद इस साल समय पर मानसून ने दस्तक दी है। मानसून की मेहरबानी के बाद किसान खेतों में उतर गए हैं। वे बिचड़ा डालने लगे हैं। साथ ही कुछ किसान बिचड़ा के लिए खेतों की तैयारी कर रहे हैं। गुरुवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। हालांकि बुधवार को जिले में ज्‍यादा बारिश हुई थी। 

loksabha election banner

कृषि विज्ञान केंद्र बांका के विज्ञानी संजय कुमार मंडल ने बताया कि किसान 10 जुलाई तक बिछड़ा गिरा सकते हैं। इसके बाद सहवाग और कतरनी के लिए बीज डाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार मानसून समय में बिहार में प्रवेश करने से अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है। बारिश अधिक होने एवं पानी की उपलब्धता होने से इस बार धान की खेती काफी अच्छी होने की उम्मीद है।

जिले में इस बार 96 हजार हेक्टेयर में धान की रोपनी का लक्ष्य कृषि विभाग ने निर्धारित किया है। जिला कृषि पदाधिकारी विष्णु देव कुमार रंजन ने बताया कि मानसून के समय पर प्रवेश करने से इस बार जिले में धान की खेती काफी अच्छी होने की उम्मीद है। दरअसल, कई सालों के बाद इस साल समय पर मौसम ने जिले में दस्तक दी है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वे धान का बिचड़ा डालने लगे हैं। अगले दस दिन बिचड़ा डालने के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही कृषि विज्ञानियों की माने तो इस साल किसानों को मानसून का भरपूर साथ मिलेगा। इससे धान की अच्छी पैदावार की उम्मीद है।

जिले में 18 जून तक भारी बारिश एवं वज्रपात की संभावना है । इसके दो-तीन दिन तक बारिश की संभावना कम है। ऐसे तो पूरे जून माह तक बारिश की संभावना है। इस बार समय पर मानसून के प्रवेश होने से जिले में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। -जुबली साहू, मौसम विज्ञानी, केवीके बांका  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.