Move to Jagran APP

Banka: पति, पत्‍नी के बीच आयी 'वो' सब्‍जी वाली, दोनों के बीच बन गए थे मधुर संबंध, खूब चला हाइवोल्‍टेज ड्रामा

Husband wife and Woh ब‍िहार के बांका में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। सब्‍जी बेचने वाले एक पुरुष को साथ सब्‍जी बेचने वाली महिला से मधुर संबंध हो गया। इसके बाद पति पत्‍नी और वो सब्‍जी बेचने वाली महिला के बीच खूब हाइवोल्‍टेज ड्रामा हुआ।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 15 Nov 2021 10:28 PM (IST)Updated: Mon, 15 Nov 2021 10:28 PM (IST)
Banka: पति, पत्‍नी के बीच आयी 'वो' सब्‍जी वाली, दोनों के बीच बन गए थे मधुर संबंध, खूब चला हाइवोल्‍टेज ड्रामा
बांका में आज पति, पत्‍नी और वो वाली कहानी सामने आयी है।

संवाद सहयोगी, बांका। बिहार के बांका शहर के विजयनगर मुहल्ला में सोमवार की दोपहर एक हाइवोल्टेज ड्रामा हुआ। इसके बाद आक्रोशित महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी के मुताबकि कमलडीह गांव निवासी महिला शांति देवी शहर के गांधी चौक पर सब्जी बेचती है। उसी के पास हद्दो साव भी सब्जी बेचता है। सब्जी बेचते-बेचते दोनों के बीच मधुर संबंध बन गया।

loksabha election banner

सोमवार को शांति देवी अचानक हद्दो साव के घर पहुंच गई। हद्दो की पत्नी अपने घर में ताला बंद कर कहीं जा रही थी। इसी बीच शांति ने दरवाजा में धक्का मारकर घर में प्रवेश कर गया। शांति ने घर के सारे सामान को बिखेर दिया। हंगामा होता देख हद्दो साव मौके से खिसक गया।

शांति देवी ने बताया कि हद्दो साव की बेटी की शादी में उसने पैसा सहित कपड़े देकर मदद किया है। लेकिन अब हद्दो पैसा देने में आनाकानी कर रहा है। कुछ दिन पूर्व भी दोनों का मामला थाना पहुंचा था। गुस्‍से में आकर शांति देवी ने हद्दो के घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगडऩे लगी।

शांति अस्पताल जाने को तैयार नहीं हो रही थी। मौके पर टाउन थाना की पुलिस ने पहुंचकर शांति को अस्पताल पहुंचाया। डा. दिनकर झा ने उसका इलाज किया। बताया कि शांति की हालत खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस जांच कर रही है।

बताया कि जा रहा है कि हद्दो साव और शांति एक ही जगह सब्‍जी की दुकान लगात थे। इसी दौरान दोनों के बीच मधुर संबंध हो गया था। हालांकि लोग तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं। इस बीच रुपये का लेन देन भी होता था। घंटों दोनों एक-दूसरे से बात करते थे। मोबाइल पर भी बात होती थी। लेकिन शांति का आरोप है कि हद्दो साव ने उनसे रुपये उधार लिए जो अब वे देने से कतरा रहे हैं।      


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.