Banka Crime: बसविट्टा गांव में भूमि विवाद में मारपीट में वृद्ध की मौत
बांका में मारपीट के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना में एक पक्ष ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना शंभूगंज के बसविट्टा गांव का है। मायागंज में इलाज के ही दौरान 60 वर्षीय देवेन्द्र यादव की मौत हो गई है।
बांका, जेएनएन। थाना क्षेत्र के बसविट्टा गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मंगलवार को हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इसमें गंभीर रूप से जख्मी देवेन्द्र यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।
पिछले कई वर्षों से दोनों पक्षों में चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार इंद्रदेव यादव एवं भुवनेश्वर यादव के बीच दस क_ा जमीन पर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। मामला ग्राम कचहरी से लेकर अंचल तक पहुंच गया है। उक्त विवादित भूमि पर एक पक्ष द्वारा धान खेती की गई। जब फसल पक कर तैयार हुआ तो दूसरे पक्ष ने फसल पर अधिपत्य जमाने को लेकर इंद्रदेव यादव एवं भुवनेश्वर यादव के बीच विवाद शुरु हो गया। देखते ही देखते मारपीट में इंद्रदेव यादव , गंगाधर यादव , मुकेश यादव एवं देवेन्द्र यादव एवं दूसरे पक्ष से भुवनेश्वर यादव एवं ङ्क्षसटू यादव जख्मी हो गए। चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया। जहां मायागंज में इलाज के ही दौरान 60 वर्षीय देवेन्द्र यादव की मौत हो गई है। जबकि अन्य सभी जख्मी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है।
घर में छठ पूजा की चल रही थी तैयारी
मृतक देवेन्द्र यादव के घर छठ पूजा की तैयारी चल रही थी। मंगलवार को घर के बच्चे छठ घाट बनाने नदी पर गए थे और महिलाएं कद्दू भात की तैयारी कर रही थी। लेकिन महापर्व के पहले हुए रक्तरंजिश ने पर्व के सभी उमंग पर पानी फेर दिया।
थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि इंद्रदेव यादव के बयान पर भुवनेश्वर यादव सहित आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि जख्मी की मौत के बाद विपक्षी पर अब हत्या का मामला चलेगा। जबकि दूसरे पक्ष से अब तक किसी भी लोगों द्वारा शिकायत नहीं करायी गई है।