Banka Crime: देवघर के अवकाशप्राप्त आदेशपाल की कुएं से मिली लाश
बांका में आज सुबह एक लाश बरामद की गई। लाश की पहचान देवघर के सेवानिवृत आदेशपाल मुनेश्वर तांती के रूप में हुई है। दो दिनों से लापता होने पर स्वजनों ने जसीडीह थाने में गुमशुदगी की थी शिकायत।
जागरण संवाददाता, बांका।बांका के स्थानीय रेलवे स्टेशन के बगल के एक कुएं से सोमवार सुबह एक बुजुर्ग की लाश मिली है। शौच के लिए गए लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद लाश को कुएं से बाहर निकाल कर थाना लाया गया। बाद में शव की झारखंड राज्य के देवघर जिले के देवपुरा निवासी मुनेश्वर तांती के रूप में हुई है। स्वजनों को सूचना देने के बाद लोग पहुंचे।
इस संबंध स्वजनों ने पुलिस से बताया कि मुनेश्वर तांती वर्ष 2014 तक देवघर कॉलेज में आदेशपाल के पद कार्यरत थे। और अवकाश प्राप्ति के बाद मानसिक रूप से विक्षिप्त की तरह करते थे। जिसका इलाज भी चल रहा था। तीन दिन पूर्व वे घर से निकल गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो जसीडीह थाने में आवेदन देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। परिवार के लोगों को लाश मिलने और उसकी पहचान होने के लोगों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र अनिल मंडल और पवन मंडल औऱ पुत्री प्रभा देवी और रेखा देवी का रो -रो कर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार तत्काल यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। जसीडीह थाने से संपर्क कर हर तरह के बिंदु पर जांच की जा रही है।
वाहन की टक्कर से एक की मौत, दूसरा गंभीर
नाथनगर में बीती रात मधुसुदनपुर इलाके के किशनपुर बायपास मोड़ के समीप एक बाइक पर सवार दो युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मधुसूदनपुर पुलिस ने दोनों युवकों को गंभीर अवस्था में जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे को बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया है।
मधुसूदनपुर ओपी इंचार्ज मिथलेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कजरैली थानाक्षेत्र के बेलसिरा गांव निवासी उमेश कुमार उर्फ उमेश दास के रूप में हुई है और घायल की पहचान गोङ्क्षवदपुर निवासी मुकेश दास के रूप में हुई है। मृतक का शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है।