Move to Jagran APP

सन्हौला के होनहार छात्र आयुष इसरो में बने वैज्ञानिक, जानिए उनकी उपलब्धि Bhagalpur news

ताडऱ निवासी आयुष के पिता सुबोध शर्मा ताडऱ हाई स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। मां गृहणी हैं। आयुष की इस सफलता से परिजन काफी खुश हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 12:36 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 12:36 PM (IST)
सन्हौला के होनहार छात्र आयुष इसरो में बने वैज्ञानिक, जानिए उनकी उपलब्धि Bhagalpur news
सन्हौला के होनहार छात्र आयुष इसरो में बने वैज्ञानिक, जानिए उनकी उपलब्धि Bhagalpur news

भागलपुर [जेएनएन]। आर्थिक मजबूरियों के चलते बीच में ही पढ़ाई छोडऩे वालों के सामने सन्हौला के छात्र आयुष कुमार ने मिसाल पेश की है। आयुष का चयन भारत के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) में वैज्ञानिक पद पर हुआ है। इसकी खबर मिलते ही आयुष के घर सहित गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ताडऱ निवासी आयुष के पिता सुबोध शर्मा ताडऱ हाई स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। मां गृहणी हैं। आयुष की इस सफलता से परिजन काफी खुश हैं।

loksabha election banner

बचपन से ही मेघावी छात्र रहा है आयुष

सुबोध शर्मा बताते हैं कि आयुष बचपन से ही मेघावी छात्र रहा है। मैट्रिक तक की पढ़ाई उसने ताडऱ हाई स्कूल से की। 2013 में 84 फीसद अंक लाकर प्रखंड टॉपर रहा था। इंटर की पढ़ाई बांका कॉलेज से पूरी की। इसके बाद कोटा से आइआइटी इंजीनियरिंग की तैयारी शुरू कर दी। दूसरे ही प्रयास में आयुष ने आइआइटी एडवांस की कठिन परीक्षा पास कर ली। तदोपरांत उसका नामांकन बीटेक के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थान एनआइटी वारंगल में हुआ। इंजीनियरिंग करने के साथ ही उसका का चयन इसरो में हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.