डॉक्टर और स्वास्थकर्मियों ने मोबाइल पर देखा लाइव शिलान्यास
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास का इंतजार वर्षो से था आज संतोष हुआ। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।
भागलपुर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास का इंतजार वर्षो से था, आज संतोष हुआ। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। इन लोगों ने मोबाइल के जरिए शिलान्यास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। अस्पताल के कई हिस्सों में कर्मचारी को जब भी मौका मिलता मोबाइल पर लाइव देखने लगते। उन्हें इस बात का अफसोस भी था कि काश: अयोध्या में रहते।
अस्पताल के डॉक्टर भी लाइव कार्यक्रम देखने से खुद को रोक नहीं पाए। कई डॉक्टरों ने फेसबुक पर पोस्ट कर खुशी जताई। डॉ. संदीप लाल और डॉ. कुमार सुनित ने कहा आज मनोकामना पूरी हुई। स्वास्थ्य कर्मचारी आनंद कुमार ने लाइव प्रसार देखते हुए इच्छा जताई कि काश वे इस वक्त अयोध्या में रहते।