Move to Jagran APP

अररिया में गिरफ्तार हुआ तालिबान, पंचायत में महिला को बांधकर पीटा था, एक दर्जन आरोपितों पर केस दर्ज

अररिया में एक दर्जन आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी। पुलिस ने तालिबान को गिरफ्तार कर लिया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले की जांच भी की जा रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 08:46 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 08:46 PM (IST)
अररिया में गिरफ्तार हुआ तालिबान, पंचायत में महिला को बांधकर पीटा था, एक दर्जन आरोपितों पर केस दर्ज
महलगांव थाना के मजगामा में भरी पंचायत में बंधी पीडि़त महिला।

संवाद सूत्र, जोकीहाट (अररिया)। अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र की भूना मजगामा पंचायत के मुखिया की दबंगई पंचायत की एक महिला को झेलनी पड़ी है। गलत आरोप लगाकर महिला को पंचायत के बीच में बांध दिया गया। इसके बाद एक दर्जन दबंगों ने उनकी पिटाई की। मामले में मुखिया शाहिद आलम सहित एक दर्जन आरोपितों के खिलाफ पीडि़ता ने महलगांव थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तालिबान नामक एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

loksabha election banner

दर्ज केस के अनुसार 20 जनवरी की रात विवाहिता घर में अकेली सोई हुई थी। देर रात में वह लघुशंका के लिए निकली। इस बीच पड़ोसी मुसब्बिर बुरी नीयत से उनके घर में घुस गया। इस बीच महिला के ससुर ने मुसब्बिर को देख लिया और बाहर से दरवाजा बंद कर शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। दरवाजा खोला गया, लेकिन मुसब्बिर लोगों को चकमा देकर भाग निकला। अगले दिन 21 जनवरी को मुखिया के तुगलकी फरमान पर मु. मस्सल के दरवाजे पर पंचायत बुलाई गई।

इसमें मुखिया ने महिला से अश्लील बातें पूछीं और उन्हें बांधकर लटकाने का आदेश दिया। मंजर व तालिबान आदि ने महिला को बांध दिया। आरोपित महिला को फांसी पर लटकाने की बात कह रहे थे। आरोपितों ने बांस की छड़ी से पीडि़ता के साथ मारपीट भी की। महलगांव के प्रभारी थानाध्यक्ष किशोर झा ने बताया कि मामले के अन्य आरोपितों में मुखिया शाहिद आलम, मंजर, हसीब, राशिद, आलम, मोजीब, रब्बान, सुफियान व ताजुद्दीन शामिल हैं। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

अररिया के बनगामा में महिला की गला मरोड़कर हत्या

जागरण संवाददाता, अररिया। नगर थाना क्षेत्र के बनगामा नुनियारी टोला वार्ड 11 में मंगलवार को एक महिला की गला मरोड़कर हत्या कर दी गई। इस मामले में नगर थाने में महिला के पिता ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। फूलो देवी (24) की हत्या का आरोप पति छोटू सिंह, सास, ससुर, ननद व गोतनी पर लगा है। मंडल टोला महलगांव के रहने वाले मृतक फूलो के पिता सुंदर लाल मंडल ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी दो साल पूर्व बनगामा नुनियारी टोला के छोटू सिंह के साथ की थी।

उनकी पुत्री को 10 माह का एक लड़का भी है। लेकिन पति समेत ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। दहेज के रूप में पचास हजार नगद व गाय की मांग की जा रही थी। नहीं देने पर मंगलवार को पति समेत ससुराल वालों उनकी बेटी की गला मरोड़कर हत्या कर दी। पडोस वाले उनकी पुत्री की हत्या होने की जानकारी दी। मामले की जानकारी होते ही मृतक के स्वजनों से मामले की जानकारी एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने ली। उन्होंने कहा वे जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.