Move to Jagran APP

विनु मांकड अंडर 19 के लिए सीमांचल टीम की घोषणा, जानिए... किसका हुआ चयन

पूर्णिया के ग्रीन वैली मैदान में विनु मांकड अंडर-19 के लिए सीमांचल जोन टीम का चयन किया गया। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित इस ट्रायल में पूर्णिया मधेपुरा अररिया कटिहार किशनगंज के 54 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 06:00 PM (IST)
विनु मांकड अंडर 19 के लिए सीमांचल टीम की घोषणा, जानिए... किसका हुआ चयन
- स्थानीय ग्रीन वैली मैदान में 54 खिलाडिय़ों का हुआ ट्रायल

जागरण संवाददाता,पूर्णिया। स्थानीय ग्रीन वैली मैदान में बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित विनु मांकड अंडर-19 के लिए सीमांचल जोन टीम का चयन किया गया। ट्रायल में पूर्णिया, मधेपुरा, अररिया, कटिहार, किशनगंज के 54 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक जिला से 1 चयनकर्ता की नियुक्ति हुई थी। बिहार क्रिकेट संघ ने एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था।

loksabha election banner

ट्रायल के बाद 15 खिलाड़ी और पांच सुरक्षित खिलाडिय़ों का चयन अंतिम रूप से किया गया है। 9 मार्च को पटना के मोईनुल हक स्टेडियम में विनु मांकड प्रतियोगिता में सीमांचल की तरफ से खेलेंगे। चयनित खिलाडिय़ों में अभिषेक कुमार कप्तान है जो पूर्णिया से हैं। पूर्णिया जिले से अन्य चयनित खिलाडिय़ों में श्रमण निग्रोध, ऋतिक कुमार, राहुल कुमार सिंह, आनंद भारती, शिव आयुष शामिल हैं। अररिया से शेख सहजाद को उप कप्तान बनाया गया है। अररिया से चयनित अन्य खिलाडिय़ों में कुमार सात्विक, उत्तम कुमार शामिल हैं। किशनगंज से मो. मिराज आलम, ललित कुमार शामिल हैं।

मधेपुरा से गौरव राज कटिहार से रवि कुमार, आकाश कुमार और नेहाल श्रीवास्तव चयनित हुए हैं। सुरक्षित खिलाडिय़ों में  किशनगंज से मुसर्राफ नवाज, अररिया से आदित्या राज, पूर्णिया से अभिषेक कुमार, किशनगंज से इनाम जमील, मधेपुरा से अंकित राज है। टीम के मैनेजर और कोट कटिहार से पंकज श्रीवास्तव हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.