Move to Jagran APP

Amazing Love Story Bihar : विवाहिता को हुआ इश्क, ब्यूटी पार्लर में प्रेमी को देख खिला चेहरा, बोली-हाय, बेटे को बाय

Amazing Love Story Bihar बिहार के जमुई में एक विवाहित महिला ने अपने पति और बेटे को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। ब्‍यूटी पार्लर में महिला ने अपने प्रेमी को बुलाया था। जहां से दोनों फरार हो गया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 11:22 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 03:32 PM (IST)
Amazing Love Story Bihar : विवाहिता को हुआ इश्क, ब्यूटी पार्लर में प्रेमी को देख खिला चेहरा, बोली-हाय, बेटे को बाय
जमुई में ब्‍यूटी पार्लर से एक महिला प्रेमी के साथ फरार।

संवाद सूत्र, सोनो (जमुई)। Amazing Love Story Bihar : जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र से विवाहिता प्रेमी संग फरार हो गई। पीडि़त पति ने जियाउल मंसूरी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। महिला एक बच्चे की मां है। जियाउल ने बताया कि शनिवार की शाम वह पत्नी और बेटे के साथ सोनो बाजार आया था। पत्नी ब्यूटी पार्लर चली गई। उसका पति ब्यूटी पार्लर से कुछ दूर पान की दुकान पर चला गया। बेटा अपनी मां के पास था।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि ब्यूटी पार्लर में ही उसका प्रेमी आया। प्रेमी को देखकर महिला मुस्‍कुरा उठी। सामने प्रेमी को देख उसे बोली- Hi. पूछी-इतना लेट क्‍यों कर दिया। इसके बाद महिला उसके साथ वहां से निकल गई। बेटे को वहीं छोड़ दिया। जाते हुए बेटे को कहा कि अपने पिता के साथ बढि़या से रहना और मुझे माफ कर देना।

कुछ देर के बाद महिला का पति वहां आया। बेटे से मां के बारे में पूछा तो बेटे ने कहा कि मां तो किसी के साथ बाहर निकल गई है। ब्‍यूटी पार्लर संचालिका ने भी कहा कि कुछ देर पहले ही एक युवक के साथ यहां से निकली। बेटे ने भी सारी बातें बताई। इसके बाद बाजार में काफी खोजबीन की, पर पता नहीं चला। फोन करने पर मोबाइल आफ आ रहा था। इसके बाद उसके पति ने ससुराल फोन किया। लेकिन वहां भी जानकारी नहीं मिली।

पति ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी ने बताया था कि उसे जियाउल से प्यार हो गया है और वह उसके बिना नहीं रह पाएगी। उसने पत्नी को काफी समझाया। मना करने के बाद भी जियाउल से फोन पर बात करती थी। उसके पति ने बताया कि उन्‍हें शक है कि जियाउल के साथ ही वह भागी है। थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.