प्रेमिका से मिलने झारखंड से बिहार आ पहुंचा प्रेमी, प्यार के आगोश में खोए थे दोनों, ग्रामीणों की पड़ी नजर, गूंजी शहनाई
Amazing Love Story Jamui अपनी प्रेमिका से मिलने झारखंड से बिहार पहुंचा प्रेमी की ग्रामीणों ने शादी करवा दी। दोनों के बीच काफी दिनों से प्यार था। अक्सर दोनों एक दूसरे से मिलाना जुलना होता था। ग्रामीणों को भी इस बात की जानकारी थी।
संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई)। बिहार के जमुई में एक अद्भुत प्रेम कहानी का मामला सामने आया है। झारखंड का प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने बिहार आ पहुंचा। जैसे ही दोनों एक-दूसरे के सामने आए, दोनों से रहा नहीं गया। दोनों ने गले लगा लिया। काफी देर तक उसी स्थिति में रहने के कारण ग्रामीणोंं की नजर उसपर पड़ गई। ग्रामीणोंं ने दोनों को काफी समझाया। लेकिन प्रेमी और प्रेमिका जुदा नहीं होना चाहते थे। दोनों का प्यार के प्रति समर्पण देखकर लोगों ने शादी कराने का निर्णय लिया। इसके बाद तो वहां शहनाई गूंज उठी।
इसके बाद प्रेमिका से मिलने झारखंड के भेलवाघाटी इलाके में गए चकाई के प्रेमी की शादी ग्रामीणों ने रचा दी। मामला बिहार-झारखंड की सीमा से सटे गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के गुनियाथर गांव अंतर्गत धरपहरी टोला का है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार को गांव स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल का विवाह करवा दिया गया। चकाई थाना क्षेत्र के रामचन्द्रडीह पंचायत के मतेडीह के युवक अनुराग कुमार यादव का प्रेम प्रसंग झारखंड के गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के गुनियाथार पंचायत अंतर्गत धरपहरी की युवती के साथ चल रहा था। चार दिन पूर्व प्रेमी अनुराग कुमार यादव अपनी प्रेमिका से मिलने धरपहरी स्थित प्रेमिका के घर गया हुआ था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ देख लिया। प्रेमी युगल को साथ देख ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया।
वहीं दोनों के आपसी रजामंदी को देखते हुए शुक्रवार को गांव स्थित शिव मंदिर में विवाह करवा दिया। प्रेमी अनुराग कुमार यादव के मुताबिक दोनों में पिछले दो माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार दिन पूर्व अपनी प्रेमिका से मिलने प्रेमिका के घर गया हुआ था। दोनों ने अपनी रजामंदी से विवाह किया गया है। मौके पर समाज सेवी दिलीप राय, अजित शर्मा, बालेश्वर यादव, नरेश यादव, धोधो यादव, इमामुद्दीन अंसारी, ब्रह्मदेव यादव, मनोज मरांडी, अजय राय, छोटू यादव, आदि लोग मौजूद थे।