Amazing love story: प्रेमी युगल प्रेमालाप में थे मग्न, ग्रामीणों ने पड़ गई नजर, फिर... तो यह होना ही था
Amazing love story बांका के शंभूगंज इलाके में एक प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक-दूसरे के प्रति इतने आकर्षित थे कि रात में दोनों थे। इसी क्रम में पिछले दिनों रात में मिलने के क्रम में ग्रामीणों की उसपर नजर पड़ गई। फिर...
संवाद सूत्र, शंभूगंज ( बांका )। बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक प्रेमी को रात में चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ा गया। ग्रामीणों ने पहले तो प्रेमी की जमकर धुनाई की। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी करा दी। दरअसल कुन्नथ गांव के राकेश कुमार का प्रेम प्रसंग एक लड़की से चल रहा था। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों चोरी-छिपे एक दूसरे से मिलने लगे। इस क्रम में राकेश गुरुवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। दोनों प्रेमी युगल प्रेमालाप में मग्न थे। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर उसपर पड़ गई।
प्रेमी की पहले हुई पिटाई फिर शादी
ग्रामीणों की नजर पड़ी और यह खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया। पहले तो प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। बाद में लड़की के स्वजनों को बुलाकर गांव के ही एक मंदिर में शादी करा दी। उस वक्त तो प्रेमी राकेश ने ग्रामीणों के भय से लड़की से शादी कर ली, लेकिन सुबह होते ही वह लड़की को अपने घर में रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस पर लड़की के स्वजन हो हल्ला करने लगे। इस बीच किसी ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को हिरासत में लेकर थाना लाया। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। ग्रामीणों से भी बातचीत की जा रही है।
पुलिस ने दबाव में प्रेमिका को रखेंगे साथ
शादी के बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को साथ रखने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस की सख्ती से दोनों एक साथ रहने को राजी हुए। यह प्रेम अंतरजातीय था। ग्रामीणों ने कहा कि दोनों काफी दिनों से मिलते थे। अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता था। इसी चर्चा पूरे गांव में थी। कई बार दोनों से मिलने-जुलने का विरोध भी हुआ था।