Amazing Dream: ये पांच सपने भूलकर भी किसी को ना बताएं, अन्यथा आपको इनके फल नहीं मिलेंगे
Amazing Dream अगर आप सपने में मृत्यु मछली सांप प्रकृति और भगवान को देखते हैं तो इसे किसी को नहीं बताएं। चाहे वह खास ही व्यक्ति क्यों ना हो। अगर आप बता देंगे तो आपको इसका फल नहीं मिलेगा।
आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Amazing Dream: प्रत्येक मनुष्य सोते समय रोज कुछ ना कुछ स्वपन देखते हैं। सुबह उठकर कई लोगों को रात में देखे गए स्वपन के बारे में बताते हैं। यह अक्सर सबके साथ होता है। आज हम आपको ऐसे ही पांच स्वपन के बारे में बताते हैं, जिसे अगर आप रात में साते समय देखे हैं तो उसे किसी ना बताएं। अगर आप बता देंगे तो आपको उसका फल नहीं मिलेगा।
पहला स्वपन - प्रकृति से संबंधित : अगर आप सोते समय प्रकृति के संबंधित स्वपन देखते हैं तो वो किसी को नहीं बताएं। नदी, पहाड़, वृक्ष, झरना आदि सपने में देखा। आप प्रकृति के बहुत करीब है, ऐसा स्वपन आपने देखा। इस स्वपन को आप किसी को भी ना बताएं। चाहे वो कितनों करीबी क्यों ना हो। इस स्वपन का फल यह है कि आपको बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अगर आप यह स्वपन के बारे में किसी को बता देंगे तो इसका फल आपको प्राप्त नहीं होगा।
दूसरा स्वपन - मृत्यु हो जाना - खुद की या किसी और की मृत्यु का अगर आपने स्वपन देख लिया है तो आप इसे किसी को ना बताएं। इस स्वपन डरे भी नहीं। ऐसा स्वपन देखना आपके लिए सुखद है। मृत्यु संबंधी स्वपन दिख जाए तो इसका फल यह है कि - हमारे जीवन से परेशानी खत्म होने वाला है। इसलिए मृत्यु वाला स्वपन किसी को ना बताएं। अगर आप बताएंगे तो उसका फल आपको नहीं मिलेगा।
तीसरा स्वपन - सांप देखना - इस सपने से डरें नहीं। अगर सपने में सांप दिखाई तो डरें नहीं। इससे आपके व्यापार में वृद्धि होने वाला है। इसलिए आप इस सपने को किसी को ना बताएं।
चौथा स्वपन - भगवान को देखना - शयन करते समय स्वपन में भगवान का दर्शन मिल जाए। किसी भी रूप में। किसी भी स्थान पर। इस स्वपन का संकेत यह है कि आपको बहुत बड़ी सफलता मिलने वाली है। इसलिए इस सपने की चर्चा किसी के सामने नहीं करें।
पांचवां स्वपन - मछली देखना - स्वपन में मछली को तैरते हुए देखने का मतलब है कि हमारे जीवन में अचानक धन लाभ होने वाला है। इसलिए मछली को अगर आप तैरते हुए सपने में देखते हैं तो किसी को ना बताएं।
इन पांच स्वपन को अगर आप किसी को नहीं बताते हैं तो आपको उसका फल जरुर मिलेगा। स्वपन रहस्य के बारे में यह जानकारी देवी प्रतिभा ने दी।