Move to Jagran APP

अमरपुर विधानसभा : चुनाव में सबसे कम आठ लाख रुपये खर्च कर पहली बार बने विधायक, जयंत ने संभाली पिता की विरासत

बांका जिले में पांच विधानसभा सीट हैं। जिले में 62 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। 61 ने चुनावी खर्च का ब्यौरा जमा कर दिया है। जिले में सबसे ज्‍यादा खर्च बांका विधानसभा के राजद प्रत्‍याशी के डॉ जावेद के नाम रहा। हालांकि वे चुनाव हार गए हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 16 Dec 2020 11:49 AM (IST)Updated: Wed, 16 Dec 2020 11:49 AM (IST)
बांका के अमरपुर विधानसभा सीट के विधायक जयंत राज।

बांका [बिजेन्द्र कुमार राजबंधु]। अमरपुर विधान सभा क्षेत्र के जदयू विधायक जयंत राज मात्र आठ लाख खर्च कर विधायक बने। जबकि सबसे अधिक बांका के राजद उम्मीदवार डॉ जावेद इकबाल अंसारी ने 18 लाख रुपये से अधिक खर्च कर चुनाव हार गए।

loksabha election banner

जिला के  पांच विधानसभा क्षेत्र के 62 उम्मीदवारों में 61 ने चुनावी खर्च का ब्यौरा जमा किया है। व्यय प्रेक्षक के पास  चुनाव में खर्च हुई राशि का व्यौरा के अनुसार एक उम्मीदवार अमरपुर से निर्दलीय अंजनी कुमार ने खर्च का हिसाब जमा नहीं किया है। एक माह के अंदर हिसाब नहीं देने पर उनके खिलाफ आयोग को लिखा जाएगा।

इस बार चुनाव में निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों को विधान सभा चुनाव में 30 लाख 28 हजार रुपये चुनाव में खर्च करने की छूट थी। उम्मीदवारों में बांका विधान सभा क्षेत्र से राजद के डॉ जावेद ने 18,71594 रुपये खर्च कर 52 हजार 317 मत प्राप्त किए थे। जबकि इससे कम भाजपा विधायक रामनारायण मंडल ने 16,23,103 रुपये खर्च कर चुनाव जीत गए। इन्होंने चुनाव में 69,410 वोट प्राप्त किया था। इसी विधान सभा क्षेत्र से रालोसपा उम्मीदवार कौशल सिंह ने 11.96 लाख खर्च कर 10,946 मत प्राप्त किया है।

इसके अलावा अमरपुर विधान सभा क्षेत्र से जदयू के जयंत ने मात्र 8,12208 रुपये खर्च कर विधायक बने हैं। इन्हें 53, 963 मत प्राप्त हुआ था। जबकि इसी विधान सभा से दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस उम्मीदवार जितेन्द्र सिंह ने 13,77911 रुपये खर्च कर चुनाव हार गए। इन्हें चुनाव में 50,721 मत प्राप्त हुआ है। तीसरे नंबर पर रहे लोजपा उम्मीदवार डॉ मृणाल ने भी खर्च करने में किसी से कम नहीं रहे। इन्होंने 10,24143 रुपये खर्च किया है। चुनाव में मृणाल को 40,071 मत प्राप्त हुआ है।

सुरक्षित क्षेत्र धोरैया से राजद उम्मीदवार भूदेव चौधरी 10,81727 रुपये खर्च कर चुनाव जीते हैं। भूदेव को  71,868 मत प्राप्त हुआ है। यहां से जदयू के मनीष कुमार ने 10,48652 रुपये खर्च किया है। मनीष को 67,994 मत प्राप्त हुआ है।

एसटी के लिए सुरक्षित कटोरिया से भाजपा की डॉ निक्की हेंब्रम ने 15,3885 रुपये खर्च कर चुनाव जीतीं है। डॉ निक्की को 74,544 मत प्राप्त हुआ था। यहां से राजद की स्वीटी सीमा हेंब्रम ने 10.22 लाख खर्च की है। इन्हें 67,840 मत प्राप्त हुआ था। जिला का सबसे बड़ा विधान सभा बेलहर में जदयू के मनोज यादव ने 13,65743 रुपये खर्च किया है। इन्हें 73,284 मत प्राप्त हुआ है। जबकि राजद के रामदेव यादव ने चुनाव में 11.40 लाख खर्च किया है। इन्हें 70571 मत प्राप्त हुआ है। यहां से लोजपा उम्मीदवार कुमारी अर्चना उर्फ बेबी यादव ने भी पांच लाख की राशि खर्च की है। उन्हें 3978 मतदाताओं ने अपना समर्थन दिया है।  

चुनाव में आर्थिक मदद  सबसे अधिक कांग्रेस उम्मीदवार को

चुनाव में आर्थिक मदद सबसे अधिक चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार जितेन्द्र सिंह को मिला है। इन्हें पार्टी ने 20 लाख रुपये सहयोग किया है। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के रामनारायण मंडल व डॉ निक्की हेंब्रम को 15-15 लाख रुपये पार्टी की ओर से आर्थिक मदद किया गया है। अन्य उम्मीदवारों को भी कुछ -कुछ राशि आर्थिक सहयोग के रुप में मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.