Move to Jagran APP

अहिरो की मुखिया और उसके पति को मिली जान से मारने की धमकी, गांव के दो लोगों को बनाया आरोपित

बिहार के बांका जिले के धोरैया प्रखंड की अहिरो पंचायत की मुखिया और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में मुखिया ने गांव के दो लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस सक्रियता से जांच कर रही है।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 03:43 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 03:43 PM (IST)
अहिरो की मुखिया और उसके पति को मिली जान से मारने की धमकी, गांव के दो लोगों को बनाया आरोपित
अहिरो पंचायत की मुखिया अंजू देवी को मिली धमकी।

संवाद सूत्र, धोरैया (बांका) : अहिरो पंचायत के मुखिया अंजू देवी एवं उनके पति राजीव कुमार यादव को शुक्रवार की रात मोबाइल पर जान मारने की धमकी मिली है। इसके बाद मुखिया पति डुमरजोर गांव निवासी राजीव कुमार यादव ने शनिवार को पुलिस को आवेदन देकर इससे अवगत कराते हुए अहिरो गांव निवासी अमित मंडल एवं मुन्ना मंडल को आरोपित किया है।

loksabha election banner

पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे उनके मोबाइल पर धमकी दी गई। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अमित मंडल और मुन्ना मंडल के नाम से आवास अपनी पत्नी मुखिया अंजू देवी को बोलकर पास करवाने के लिए कहा है। नहीं करवाने पर दोनों पति -पत्नी को जान से हाथ धोना पड़ेगा। साथ ही प्रत्येक योजना में दोनों को पच्चास हजार रुपये रंगदारी देने की मांग की गई है।

इसके साथ ही मुखिया फंड से होने वाले किसी भी तरह की योजना का कार्य नहीं होने देंगे। मुखिया पति ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि पंचायत के आवास सहायक बह्मदेव यादव से भी दोनों आरोपितों ने 50 हजार रंगदारी की मांग करते हुए आवास योजना की सूची में नाम को उलटफेर करने के लिए कहा है।

मुखिया पति ने बताया कि पंचायत सरकार भवन दोनों ही आरोपितों के घर के पास है। इस कारण वहां जाकर कार्य करने में भय की आशंका बनी हुई है। इस मामले में थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि मुखिया पति का आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें ये खबर: जेडीयू में नहीं है आल इज वेल! एमएलसी चुनाव से पहले सांसद और विधायक के बिगड़े सुर, पार्टी पर दोनों को भरोसा

इधर, आरोपित अमित ने बताया कि मुखिया द्वारा पक्का मकानवाले को पीएम आवास का लाभ दिया जा रहा है। इसकी शिकायत पर रंगदारी का गलत आरोप लगाया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.