Move to Jagran APP

सहरसा में गोलीबारी का आरोपित फरार, पूर्णिया के मेयर पति प्रताप सिंह की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

इस मामले में सहरसा के नरियार और बेंगहा सहित पूर्णिया में की गयी छापामारी। नया बाजार पासवान टोला में जमीन विवाद में गोलीबारी करने का है आरोप। इस मामले में पूर्णिया की मेयर के पति की तलाश की जा रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 04:58 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 04:58 PM (IST)
सहरसा में गोलीबारी का आरोपित फरार, पूर्णिया के मेयर पति प्रताप सिंह की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
सहरसा में गोली बारी के बाद पूर्णिया में मेयर पति को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस।

संवाद सूत्र, सहरसा। शहर के नया बाजार पासवान टोला के समीप गत दिन जमीन विवाद के कारण हुई गोलीबारी मामले में नगर निगम पूर्णिया के मेयर पति प्रताप सिंह समेत अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के जदयू के नगर अध्यक्ष दिनेश पासवान सहित 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

loksabha election banner

एसपी लिपि सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच घटना हुई। जिस मामले में दोनों पक्ष की ओर से सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। एक पक्ष द्वारा दर्ज मामले में आरोपित प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकाने पर छापामारी कर रही है। शहर के नरियार, बेंगहा सहित पूर्णिया स्थित उसके आवास के अलावा अन्य जगहों पर भी रात से ही पुलिस छापामारी कर रही है। मालूम हो कि प्रताप सिंह पूर्णिया नगर निगम के मेयर के पति हैं।

पांच टीम का किया गया गठन

एसपी के निर्देश पर ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अलग- अलग पांच टीम गठित की गयी है। जो अलग- अलग जगहों पर छापामारी कर रही है। अन्य आरोपितों की भी तलाश पुलिस कर रही है। हालांकि छापामारी में पुलिस को निराशा ही हाथ लगी है। सहरसा सहित पूर्णिया में भी आरोपित नहीं मिले। वहीं इस घटना के बाबत पुलिस ने पहले ही एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के सात लोगों कुल मिलाकर 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

गोलीबारी की घटना में पुलिस को मिले थे चार खोखा

शहर के नया बाजार पासवान टोला में चार बीघा जमीन को लेकर छटटू व मुनर पासवान एवं मनोज कुमार दूबे के बीच पिछले कई वर्षों से जमीन विवाद चला आ रहा था। 11 जून 21 को मनोज कुमार दूबे जमीन का चहारदिवारी करवा रहे थे जिसे रोकने पर दो पक्षों के बीच गोलीबारी व मारपीट की घटना घटित हुई। इस मामले में पुलिस ने घटना के बाद घटनास्थल से चार खोखा भी बरामद किया था। वहीं इस घटना के बाद विवादित जमीन पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गयी है।

पुलिस को हाथ लगी वीडियो फुटेज

सूत्रों के अनुसार पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो फुटेज हाथ लगी है। इस फुटेज में कुछ लोग चला रहे हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर पुलिस ऐसे लोगों की गिरफ्तारी में जुटी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.