Move to Jagran APP

अवैध संबंध बनाने में असफल होने पर बहनोई ने कुछ ऐसा उठाया कदम Banka News

बहनोई ने रात में साली के साथ दुर्व्‍यवहार की कोशिश की। साली के विरोध और दुर्व्‍यवहार में असफल होने पर बहनाई ने साली को चाकू घोंप दिया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 08:39 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 08:39 AM (IST)
अवैध संबंध बनाने में असफल होने पर बहनोई ने कुछ ऐसा उठाया कदम Banka News
अवैध संबंध बनाने में असफल होने पर बहनोई ने कुछ ऐसा उठाया कदम Banka News

बांका [जेएनएन]। बांका जिले के कटोरिया प्रखंड के एक गांव में देर रात को अवैध संबंध (दुष्कर्म) बनाने से रोकने पर बहनोई ने चाकू घोंप कर साली को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चाकू से उसके सीने व कंधे पर तीन प्रहार किए गए हैं। घटना के बाद आरोपित बहनोई फरार हो गया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार रात को बहनोई त्रिपुरारी यादव देहवार गांव से पीड़िता के घर आया था। खाना खाने के बाद पीड़िता बच्चों के साथ घर के गोशाला के पास सो गई। करीब एक घंटे बाद घर के बारामदे पर सोये बहनोई ने गोशाला पहुंचकर पीड़िता के साथ जबरन अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। उनके द्वारा शोर मचाने पर बहनोई ने उन पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

चाकू से पीड़िता के सीने और कंधे के पास तीन वार किए गए हैं। पीड़िता के रोने की आवाज सुनकर उनका बड़ा बेटा जग गया और शोर मचाने लगा। हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ कर आए। ग्रामीणों को आते देख बहनोई मौके से फरार हो गया। जख्मी महिला को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने उनकी हालत स्थिर बताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.