आश्रयविहीनों का बनेगा आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र... और भी बहुत कुछ, जानिए Bhagalpur News
भागलपुर में सात रैन बसेरा हैं। इन्हें भी व्यवस्थित किया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रैन बसेरा का संचालन और रख-रखाव की व्यवस्था और भी अच्छे तरह से की जाएगी।
भागलपुर [जेएनएन]। सूबे के रैन बसेरा को विकसित किए जाएंगे और आश्रयविहीन लोगों के आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनाए जाएंगे। पटना में राज्य स्तरीय आश्रय स्थल अनुश्रवण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव गिरीश शंकर ने अध्यक्षता की।
भागलपुर में सात रैन बसेरा हैं। इन्हें भी व्यवस्थित किया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रैन बसेरा का संचालन और रख-रखाव की व्यवस्था और भी अच्छे तरह से की जाएगी। रैन बसेरा में रहने वालों लोगों का आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। अगर सरकारी जमीन की व्यवस्था नहीं है तो किराए का मकान लेकर उसे रैन बसेरा बनाने का भी निर्णय लिया गया। रैन बसेरा में सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी। रैन बसेरा का संचालन दीन दयाल अंत्योदय योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत किया जा रहा है। मोबाइल एप के जरिए आश्रयविहीन लोगों का सर्वे करने का भी निर्णय लिया गया। ताकि उनकी संख्या की जानकारी मिले और उन्हें रैन बसेरा में आश्रय दिया जा सके। साथ ही खुले में सोने वाले लोगों को भी चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।
आश्रय विहीन महिलाओं को पहली मंजिल पर रखा जाएगा
आश्रय स्थल अनुश्रवण समिति की राज्य मिडिया प्रभारी रानी चौबे ने कहा कि आश्रय विहीन महिलाओं को रैन बसेरा के पहली मंजिल पर रखा जाएगा। कमरा की चाबी उन्हीं के जिम्मे रहेगी। निचले कमरे में पुरुषों को रखा जाएगा।