Move to Jagran APP

बांका में धान के टाल में लगी भीषण आग, लाखों की फसल जलकर राख

बिहार के बांका जिले में धान के टाल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावाह थी कि उसकी लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहीं थीं। धूंए के गुबार का गुबार देखा जा सकता था। वहीं धुंध की चादर गांव में भी फैल गई।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Tue, 21 Dec 2021 01:51 PM (IST)Updated: Tue, 21 Dec 2021 01:51 PM (IST)
बांका में धान के टाल में लगी भीषण आग, लाखों की फसल जलकर राख
धान के टाल में लगी भीषण आग, आपसी रंजिश के चलते की गई आगजनी?

संवाद सूत्र, बांका: जिले के बांका थाना के कोरियंधा बहियार में दो जगहों पर धान के टाल में आग लग जाने से करीब दो लाख रुपये मूल्य का धान जलकर राख हो गया है। किसान अजय कुमार सिंह व विनय कुमार सिंह ने बताया कि किसी असमाजिक तत्वों ने खलिहान में आग लगा दी है। दस बीघा जमीन में लगे धान का फसल जलकर राख हो गया। मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बताया कि अगलगी की सूचना सीओ को दी गई है। सीओ ने बताया कि क्षति का आकलन कर मुआवजा राशि के लिए अनुशंसा की जाएगी।

loksabha election banner

ज्ञात हो कि दोनों भाईयों की जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों से दुश्मनी है। आशंका है कि इसी को लेकर फसल में लगा दी गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि किसानों द्वारा अगलगी की घटना की मौखिक जानकारी दी गई है। लिखित देने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

चोरी मामले में नहीं मिली पुलिस को सफलता

कटोरिया : एक सप्ताह बीतने के बाद भी तीन सर्राफा दुकानों से 72 लाख रुपये के जेवरात चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, और पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद जांच का दौर जारी है। अब तक न तो कोई चोर पुलिस के हाथ लगा है और ना ही चोरी हुई कोई सामान ही बरामद हुई है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। घटना के बाद एफएसएल व डाग स्क्वायड की टीम भी मामले की जांच की है। पटना से आई टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने लिए।

हालांकि, एसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए घटना की रात गश्ती में लापरवाही बरतने पर चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। घटना के बाद पीडि़त दुकानदारों ने सोमवार को अपनी दुकाने खोली, लेकिन अब दुकान में बेचने के लिए उनके पास कुछ नहीं है। खाली गल्ले के पास बैठकर राहगीरों को देखने के अलावा उनके पास कोई काम नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.