भागलपुर के सरकारी दफ्तरों में 50 फीसद पद खाली, कामकाज हो रहा प्रभावित, आम लोग हो रहे परेशान
Goverment Job in Bihar भागलपुर के सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के 50 फीसद पद खाली हैं। इन पदों पर वर्षों से बहाली नहीं हुई है। ऐसे में कामकाज प्रभावित हो रहा है। साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है।
जागरण संवाददाता, भागलपुर : Goverment Job in Bihar: एक तरफ सरकार कर्मचारियों के कम होने का रो रही है, वहीं दूसरी ओर कई सरकारी विभागों में वर्षों से नियुक्तियां नहीं हुई हैं। विभागों में काफी संख्या में पद रिक्त हैं। इस कारण कामकाज पर असर पड़ रहा है। सरकारी कार्यालयों में कामकाज का बोझ दिनप्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, पर कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही है। कर्मियों के रिटायर होने के बाद उनकी जगह नए लोगों की भर्ती नहीं की जा रही है। कोरोना काल में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने का निर्देश है, लेकिन विभागों में पहले से ही आधे से कम कर्मचारी कार्यरत हैं।
समाहरणालय संवर्ग की बात करें तो नई नियुक्ति की जगह सेवानिवृत्त कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। लिपिक की बात तो दूर एडीएम के पद भी रिक्त हैं। अधिकारियों की कमी का आलम यह है कि गोपनीय शाखा प्रभारी का काम जिला परिवहन पदाधिकारी से लिया जा रहा है। समाहरणालय स्थित सामान्य शाखा की में स्वीकृत पद 15 हैं, लेकिन कार्यरत कर्मचारियों की संख्या मात्र नौ है।
कोषागार में 17 पद स्वीकृत है और कार्यरत कर्मी मात्र चार हैं। अनुमंडल कार्यालय की बात करें तो सदर अनुमंडल में 40 पद के विरुद्ध मात्र 17 कर्मी कार्यरत हैं। नवगछिया अनुमंडल में 22 कर्मियों की जगह मात्र छह कर्मी ही कार्यरत हैं। जिले में एडीएम जैसे बड़े अधिकारियों की संख्या चार होनी चाहिए, लेकिन दो ही कार्यरत हैं।
ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता के 153 पद हैं रिक्त
कृषि विभाग में ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता के 153 पद रिक्त हैं। कृषि समन्वयक के 30 पद रिक्त हैं। ऐसी ही स्थिति उद्यान और पौधा संरक्षण विभाग की भी है। इस विभाग में भी तीन दर्जन से अधिक पद रिक्त हैं।
विभाग स्वीकृत कार्यरत
सामान्य शाखा 15 9
आपूर्ति 8 4
विधि 6 6
स्थापना 8 8
गोपनीय 2 5
नजारत 2 7
आपदा 2 8
लेखा 1 2
निर्वाचन 3 4
पारगमन 1 4
विकास 12 4
पंचायत 7 7
नीलामपत्र 2 3
कोषागार 17 4
भू-अर्जन 5 6
योजना 3 2
स्टांप 1 1
राजस्व 22 9
सामाजिक सुरक्षा 6 6
अभिलेखागार 10 5
सदर अनुमंडल 40 17
कहलगांव अनुमंडल 7 7
नवगछिया अनुमंडल 22 6
अंचल कार्यालय
सुल्तानगंज 6 4
शाहकुंड 6 4
नाथनगर 6 3
जगदीशपुर 6 4
सबौर 6 4
सन्हौला 6 4
कहलगांव 6 2
पीरपैंती 6 4
नवगछिया 6 3
बिहपुर 6 3
गोपालपुर 6 2
गोराडीह 4 3
खरीक 4 3
नारायणपुर 4 2
रंगरा चौक 4 3
इस्माइलपुर 4 3
प्रखंड कार्यालय
सुल्तानगंज 4 4
शाहकुंड 4 3
नाथनगर 4 3
जगदीशपुर 4 4
सबौर 4 4
सन्हौला 4 4
कहलगांव 4 2
पीरपैंती 4 3
नवगछिया 4 3
बिहपुर 4 4
गोपालपुर 4 3
गोराडीह 5 3
खरीक 5 3
नारायणपुर 5 4
रंगरा चौक 5 5
इस्माइलपुर 5 3
जिला कृषि कार्यालय
स्वीकृत-कार्यरत-रिक्त
जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी-01-00-01
सहायक कृषि पदाधिकारी रसायन-01-00-01
सहायक कृषि पदाधिकारी वनस्पति-01-00-01
कृषि निरीक्षक-01-00-01
कनीय सांख्यिकी सहायक-01-00-01
कृषि समन्वयक-126-96-30
ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता-171-18-153
सहायक संध्यापक-01-00-01
चपरासी-01-00-01
खलासी-01-00-01