Move to Jagran APP

वाहो-वाहो गुरु नानक देव जी महाराज, राज करेगा खालसा..

पहले दिन गुरुद्वारा में 48 घंटे का अखंड पाठ और अरदास का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 02:32 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 02:32 PM (IST)
वाहो-वाहो गुरु नानक देव जी महाराज, राज करेगा खालसा..
वाहो-वाहो गुरु नानक देव जी महाराज, राज करेगा खालसा..

भागलपुर। गुरु नानक देव जी महाराज के 549 वें जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय प्रकाश पर्व बुधवार से शुरू हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले प्रकाश पर्व के पहले दिन गुरुद्वारा में 48 घंटे का अखंड पाठ और अरदास का आयोजन हुआ। इससे संगत निहाल हो गया। अरदास में जीअ जन्त सब शरण तुम्हारी, सरब चिन्त तुध पासे..पर गुरुवाणी और अरदास में सिख श्रद्धालु संगत में गोते लगाते दिखे।

loksabha election banner

अखंड पाठ के बाद दोपहर में नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारे की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। पूरा शहर दिनभर जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल.., राज करेगा खालसा, वाहो-वाहो गुरु नानक देव जी महाराज, आपे गुरु चेला के जयकारों से गूंजता रहा। नगर कीर्तन शोभा यात्रा गुरुद्वारा परिसर से निकलकर भगत सिंह चौक, खलीफाबाग चौक, कोतवाली चौक, स्टेशन चौक सुजागंज मार्केट होते गुरुद्वारा लौटी। शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र जालंधर से पधारे गतका पार्टी भाई जरनैल सिंह और उनकी टीम था। शोभायात्रा का नेतृत्व पंज प्यारे का रहे थे। कीर्तन यात्रा यात्रा में आगे-आगे घोड़े और महिलाएं सड़कों पर झाड़ू देती चल रही थीं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी साहिब के बाद आगरा से आए हुए रागी जत्था भाई करनैल सिंह और भाई संजय सिंह ने गुरुवाणी से गुरु की जीवनी के बारे में जानकारी देते दिखे।

शोभायात्रा में बैंड पार्टी और ढोल पार्टी के साथ सिख श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष खेमचंद बचानी ,सचिव सरदार त्रिलोचन सिंह, उपाध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष हरचरण सिंह भंडारी, मीडिया प्रभारी हर्षप्रीत सिंह, उपसचिव रमेश सूरी, सह प्रभारी मनजीत सिंह सचदेवा चरणजीत सिंह सचदेवा, बलबीर सिंह बाबा ,हरजीत सिंह ,महिला समूह से जयंती बचानी, सतनाम कौर ,जसविंदर कौर, अणुसोढ़ी , जसप्रीत कौर, सागर, शरद, विनोद नागपाल, रवी शकर, राहुल शर्मा, कुश राजपाल सहित कई थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.