22 कोरोना पॉजिटिव जेएलएनएमसीएच में भर्ती
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 22 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया।
भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 22 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया। इन मरीजों के सैंपल शनिवार को लिए गए थे।
भर्ती मरीजों में सुलतानगंज, नाथनगर और शाहकुंड के मरीज शामिल हैं। अभी आइसोलेशन वार्ड में 102 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
-----------------
12 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी
जासं, भागलपुर : जेएलएनएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 12 कोरोना मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इसमें सन्हौला के महियामा का एक व्यक्ति भी शामिल है, जिसे 20 अप्रैल को वार्ड में भर्ती किया गया था। नोडल पदाधिकारी डॉ. हेम शंकर शर्मा ने बताया कि आठ बार उसकी जांच की गई थी। हर बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन उसमें कोरोना के लक्षण नहीं थे। नौवीं बार जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई। वह 41 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे।