हंगामे की भेंट चढ़ा विद्यालय शिक्षा समिति का चुनाव
गढ़पुरा (बेगूसराय) : प्रखंड के कौड़ा मध्य विद्यालय में शिक्षा समिति का चुनाव गुरुवार को हंगामे के
गढ़पुरा (बेगूसराय) : प्रखंड के कौड़ा मध्य विद्यालय में शिक्षा समिति का चुनाव गुरुवार को हंगामे के कारण स्थगित कर दिया गया। चुनाव के दौरान महिलाओं के बीच खेमेबाजी शुरू हो गई। बताया गया कि पर्यवेक्षक द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद हालात सुधरते नहीं देख चुनाव को स्थगित कर दिया गया। चुनाव के पर्यवेक्षक मध्य विद्यालय गुदार के प्रधानाध्यापक सह संकुल प्रधान अर¨वद कुमार शर्मा और मध्य विद्यालय प्राणपुर ¨हदी के प्रधानाध्यापक जगदीश महतो को बनाया गया था। पर्यवेक्षकों ने बताया कि चुनाव में भाग लेने वाली ग्रामीण महिलाएं नियम समझने को तैयार ही नहीं हुई। करीब एक घंटे तक हालात जस की तस बनी रही। इसके बाद चुनाव को स्थगित करना पड़ा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इस चुनाव को लेकर पूरे गांव में ढ़ोलहा पिटवाया था। जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं इस चुनाव में पहुंच गई थी। जिसको लेकर हंगामा होना स्वाभाविक था। कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यह सोची समझी साजिश के तहत ऐसा किया गया है। जिससे चुनाव टल जाए और जैसे तैसे विद्यालय का काम चलता रहे।