पार्षद का किया गया नागरिक अभिनंदन
बेगूसराय। श्रम संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं नई दिल्ली के महानगरपालिका में
बेगूसराय। श्रम संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं नई दिल्ली के महानगरपालिका में भाजपा के युवा निगम पार्षद मनीष चौधरी उर्फ बिट्टू को रविवार को प्रखंड के भोजा गांव में मिथिला संस्कृति के अनुसार पाग, चादर एवं माला पहना कर सम्मान किया गया। मंत्री एवं मनीष के आगमन पर दौलतपुर पेट्रोल पंप पर सैकड़ों बाइक के साथ दोनों का आगवानी की गई। काफिले के साथ पहुंचे मंत्री एवं निगम पार्षद को छौड़ाहीवासियों की ओर से शिक्षाविद राजनारायण चौधरी ने गांव की मिट्टी का टीका लगाया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, पहली बार सुदूर देहात में बसे खुबसूरत गांव भोजा आने पर किए गए स्वागत से हम अभिभूत हैं। छौड़ाही के आमलोगों के लिए हम सदैव उपलब्ध हैं। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार गांव से लेकर शहर तक को विकसित करने के हर एक उपाय कर रही है। सफलता भी मिल रही है। आप लोगों का उत्साह इसी तरह बना रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा गांव शहर को पछाड़ सकता है। मनीष उर्फ बिट्टू ने कहा, यहां के लोगों के आशीर्वाद से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भाजपा का झंडा बुलंद कर रहे हैं। गांव और समाज के विकास के लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा। मौके पर युवा भाजपा के राष्ट्रीय नेता अनीष राज, रवि राजपूत, लोजपा नेता गोपाल पासवान, भागीरथ चौधरी, मुखिया गजेंद्र चौधरी, इंद्रानंद चौधरी, गुड्डू कुमार, बबलू ¨सह, पैक्स अध्यक्ष संजीव पासवान, परमेश्वर दास, सुरेश दास, जप्पू महतो आदि मौजूद थे।