होमगार्ड डीजी ने किया कार्यालय का निरीक्षण
होमगार्ड के पुलिस महानिदेशक पीएन राय शुक्रवार को बेगूसराय पहुंचे।
बेगूसराय। होमगार्ड के पुलिस महानिदेशक पीएन राय शुक्रवार को बेगूसराय पहुंचे। बेगूसराय परिसद पहुंचने के बाद जवानों ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया। परिसद में गार्ड ऑफ आनर के बाद होमगार्ड डीजी नगर निगम चौक स्थित पुरानी जेल में चल रहे होमगार्ड कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड कमांडेंट को स्वछता व कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। होम गार्ड डीजी के कार्यालय आते ही अफरातफरी मच गई। डीजी होमगार्ड कार्यालय के निरीक्षण के बाद विष्णुपुर स्थित अग्निशमन विभाग पहुंचे। डीजी ने अग्निशमन विभाग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जर्जर पड़े दमकल की रिपोर्ट मुख्यालय में देने, अग्निशमन विभाग के कार्यप्रणाली को सु²ढ़ करने व अधिक से अधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीजी ने अग्निशमन विभाग के अधिकारी को सूचना मिलने के बाद तुरंत इसपर अमल करते हुए ससमय घटनास्थल पर पहुंच कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीजी ने निरीक्षण के बाद मीडिया को बताया कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को अपने कार्यप्रणाली में सुधार करने का निर्देश दिया गया।