पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सील हुआ वज्रगृह
बेगूसराय। बिहार विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में बेगूसराय में हुए सभी 7 विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद देर रात तक ईवीएम के स्ट्रांग रूम तक पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शहर के बाजार समिति में पांच विधानसभा क्रमश चेरिया बरियारपुर बेगूसराय बखरी साहेबपुर कमाल एवं मटिहानी के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम को बुधवार की सुबह सील करने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके अलावा बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम के लिए आरकेसी विद्यालय फुलवरिया एवं तेघड़ा के लिए एपीएसएम कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह को भी प्रेक्षक की देखरेख में सील किया गया। सभी प्रमुख पार्टी के प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष स्ट्रांग रूम को सील करने की कार्रवाई की गई।
बेगूसराय। बिहार विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में बेगूसराय में हुए सभी 7 विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद देर रात तक ईवीएम के स्ट्रांग रूम तक पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शहर के बाजार समिति में पांच विधानसभा क्रमश: चेरिया बरियारपुर, बेगूसराय, बखरी, साहेबपुर कमाल एवं मटिहानी के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम को बुधवार की सुबह सील करने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके अलावा बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम के लिए आरकेसी विद्यालय फुलवरिया एवं तेघड़ा के लिए एपीएसएम कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह को भी प्रेक्षक की देखरेख में सील किया गया। सभी प्रमुख पार्टी के प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष स्ट्रांग रूम को सील करने की कार्रवाई की गई। वज्रगृह सील करने क कार्य मुख्य प्रेक्षक की देखरेख में संपन्न हुआ। वज्रगृह में ईवीएम को सील करने से पूर्व कई प्रत्याशियों ने अपनी संतुष्टि के लिए प्रत्येक बूथ के ईवीएम मशीन की गिनती की एवं उसके सील की भी बारीकी से जांच किया। वज्रगृह की सुरक्षा के लिए त्र-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की गई है कि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति बाजार समिति के गेट में प्रवेश नहीं कर सकता है। यहां सुरक्षा व्यवस्था में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सैन्य बल और जिला सशस्त्र बल को लगाया गया है। बाजार समिति के गेट के अलावा परिसर के अंदर व वज्रगृह के प्रवेश द्वार पर भी पुलिस बल को तैनात किया गया है। सील बंद कक्ष के बाहर अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवानों को 24 घंटे के लिए बारी-बारी से ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अरविद कुमार वर्मा ने कहा कि वज्रगृह में ईवीएम को सील कर दिया गया है। यहां सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। हर जगह पुलिस बल तैनात है।