बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद हंगामा, दो घंटे तक एनएच जाम
बेगूसराय। शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक जख्मी हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत होने जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह ज्ञान भारती स्कूल के समीप एनएच 31 को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।
बेगूसराय। शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक जख्मी हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत होने जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह ज्ञान भारती स्कूल के समीप एनएच 31 को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सड़क जाम रहने की सूचना पर पहुंची नगर थाने के गश्ती दल ने लोगों को समझने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बताते चलें कि शुक्रवार की शाम सात बजे ज्ञान भारती स्कूल के पास हर्रख निवासी अशोक कुमार चौधरी के पुत्र अभिषेक कुमार बाइक की टक्कर से घायल हो गए थे। अभिषेक मोटर पार्ट्स दुकान चलाते हैं। वे अपनी मां को सड़क पार करा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। मौके पर नगर थानाध्यक्ष अभय शंकर, पुअनि वरुण कुमार, ज्योति कुमार समेत अन्य ने स्थानीय निवर्तमान वार्ड पार्षद बबन सिंह के सहयोग से लोगों को समझने का प्रयास किया, लेकिन लोग मुआवजा, हादसे में संलिप्त बाइक सवारों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। गंभीरता को देखते हुए सदर सीओ दीपक कुमार जाम स्थल पर पहुंचे और पांच लाख मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। एनएच जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके कारण लोग शहर के गलियों से निकलने का प्रयास किया तो वहां पर अत्यधिक वाहन के कारण जाम लगा गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।