Move to Jagran APP

बलिया व डंडारी अस्पताल का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लिया जायजा

बलिया। कोरोना की दूसरी लहर देश में चल रही है जो चिता का विषय है। कई राज्यों ने अपने अनुसार लॉकडाउन की शुरुआत की है। बेगूसराय में भी गुरुवार को 88 व शनिवार को 87 पॉजिटिव केस मिला है। इसमें हमलोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सतर्कता ही कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय है। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को डंडारी पीएचसी व बलिया अनुमंडल अस्पताल का जायजा लेने के दौरान कहीं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 11:57 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 11:57 PM (IST)
बलिया व डंडारी अस्पताल का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लिया जायजा
बलिया व डंडारी अस्पताल का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लिया जायजा

बलिया। कोरोना की दूसरी लहर देश में चल रही है, जो चिता का विषय है। कई राज्यों ने अपने अनुसार लॉकडाउन की शुरुआत की है। बेगूसराय में भी गुरुवार को 88 व शनिवार को 87 पॉजिटिव केस मिला है। इसमें हमलोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। सतर्कता ही कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय है। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने शनिवार को डंडारी पीएचसी व बलिया अनुमंडल अस्पताल का जायजा लेने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कोरोना से डरने की आवश्यकता नहीं है इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। भारत के वैज्ञानिक व प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं। यहां के वैज्ञानिक ने कम ही समय में वैक्सीन तैयार किया। उसके बाद कोरोना को लेकर बने 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया। साथ ही टीकाकरण की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार राकेश रौशन से लिया। डंडारी पीएचसी के प्रभारी डॉ. सुशील कुमार से भी जानकारी ली। शिक्षक नेता कोरोना पॉजिटिव

prime article banner

बेगूसराय। शिक्षक नेता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी स्थिति चिताजनक बनी हुई है। उनके कोरोना संक्रमित होने से जिले के शिक्षकों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। विभागीय आदेशानुसार सरकारी विद्यालय के शिक्षक घर-घर जाकर कोरोना टीकाकरण सर्वेक्षण और जागरुकता अभियान चला रहे हैं। जिससे शिक्षकों में भय का माहौल व्याप्त है। टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्य संयोजक राजू सिंह ने शिक्षक के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में संगठन उनके साथ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.