Move to Jagran APP

फायरिंग के आरोपित पूर्व मुखिया प्रतिनिधि समेत दो गिरफ्तार

लाखो। लाखो सहायक थाना क्षेत्र के धबौली गांव में पिछले माह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी की घटना में मंगलवार की सुबह दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 07:26 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 07:26 PM (IST)
फायरिंग के आरोपित पूर्व मुखिया प्रतिनिधि समेत दो गिरफ्तार
फायरिंग के आरोपित पूर्व मुखिया प्रतिनिधि समेत दो गिरफ्तार

लाखो। लाखो सहायक थाना क्षेत्र के धबौली गांव में पिछले माह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी की घटना में मंगलवार की सुबह दो आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए ओपी अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर धबौली गांव में छापेमारी कर गोलीबारी कांड के नामजद आरोपित धबौली निवासी पूर्व मुखिया अंजली देवी के प्रतिनिधि विमलेश कुमार सिंह उर्फ बोतल सिंह और जगदेव सिंह के पुत्र विनय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

गौरतलब हो कि 27 जून को धबौली गांव में भूमि विवाद में गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें दो व्यक्ति को गोली लगी थी। इस घटना में मटिहानी थाना क्षेत्र के मनियप्पा गांव निवासी श्याम सुंदर सिंह उर्फ कारी और आरा के राम नायक यादव के पुत्र विनय कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया था। ओपी अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घायल श्याम सुंदर सिंह के फर्द बयान के आधार परब धबौली पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विमलेश कुमार सिंह उर्फ बोतल सिंह और जगदेव सिंह के पुत्र विनय सिंह को अभिव्यक्ति बनाया गया था। रेलवे न्यायालय में पेशी के दौरान एक अभियुक्त हुआ फरार

बरौनी। मंगलवार को बरौनी जीआरपी थाना में दर्ज मामले का आरोपित तेघड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो निवासी 20 वर्षीय मो. अकरम रेलवे न्यायालय, बरौनी में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मो. इमरान आलम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पहले अपना नाम तेघड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या चार निवासी कौशल महतो के 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया। सत्यापन के दौरान उक्त अभियुक्त की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद दुबारा पूछताछ करने पर उसने अपना सही नाम तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या दो निवासी मो. कैसर के पुत्र मो. अकरम बताया। गिरफ्तार अभियुक्त को बरौनी जीआरपी के दो पुलिसकर्मी अमरनाथ यादव (हवलदार-61) एवं कृतिचंद्र कुजूर (सिपाही-408) की अभिरक्षा में पेशी के लिए रेलवे न्यायालय, बरौनी जंक्शन भेजा गया। जहां से अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि लापरवाह पुलिसकर्मी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन रेल पुलिस अधीक्षक, कटिहार को भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.