बाइक चोरी कर भाग रहा चोर गिरफ्तार
बेगूसराय। थाना क्षेत्र के हरिचक चौक पर रात्रि गश्ती के दौरान चोरी कर भाग रहे बाइक के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की आधी रात में ईशापुर गांव निवासी अंजू कुमारी पति संतोष तांती के दरवाजे पर से करीब साढ़े दस बजे बाइक चोर ने सफेद रंग की अपाचे बाइक चोरी कर ली और भाग रहा था। बाइक चोर को हरिचक चौक पर शक के आधार पर भगवानपुर थाना के एएसआइ महेंद्र सिंह यादव ने रोका।
बेगूसराय। थाना क्षेत्र के हरिचक चौक पर रात्रि गश्ती के दौरान चोरी कर भाग रहे बाइक के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की आधी रात में ईशापुर गांव निवासी अंजू कुमारी, पति संतोष तांती के दरवाजे पर से करीब साढ़े दस बजे बाइक चोर ने सफेद रंग की अपाचे बाइक चोरी कर ली और भाग रहा था। बाइक चोर को हरिचक चौक पर शक के आधार पर भगवानपुर थाना के एएसआइ महेंद्र सिंह यादव ने रोका। पूछताछ के दौरान बाइक चोरी की निकली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाइक चोर की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दियानतपुर निवासी प्रमोद सहनी के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक से इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।