जेवरात एवं कीमती सामान सहित छह लाख की चोरी
बेगूसराय। गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरियामा गांव के वार्ड संख्या दो निवासी सुरेश सिंह के पुत्र अमरेश कुमार सिंह के घर सोमवार की रात्रि चोरी हो गई। पीड़ित अमरेश कुमार सिंह ने थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बेगूसराय। गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कोरियामा गांव के वार्ड संख्या दो निवासी सुरेश सिंह के पुत्र अमरेश कुमार सिंह के घर सोमवार की रात्रि चोरी हो गई। पीड़ित अमरेश कुमार सिंह ने थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि नौ भर सोने के जेवरात में दो सेट गले की चेन, दो सेट झुमका, दो सेट टीका, चार अंगूठी तथा 20 भर चांदी के जेवरात की चोरी हुई। दो सेट फूल के बर्तन एवं पीतल के बर्तन के अलावा छह हजार रुपये, कीमती साड़ियां आदि चोर ले गए, जो लगभग छह लाख रुपये से अधिक की बताई जाती है।
घटना के संबंध में बताया कि जिस रूम में यह सारा सामान रखा था, उसमें बाहर से सिर्फ जंजीर लगी थी। जिसे खोल कर चोर घर के अंदर प्रवेश किये और ट्रंक को खोलकर उसमें से जेवरात सहित बर्तन निकालकर पीछे की खिड़की में लगी जाली को तोड़कर निकल गए। इसके बाद चोर घर के गेट से बाहर निकल कीवाड़ को लगा दिये। सुबह जगने पर जब घर खोला गया तो देखा घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना से पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। सुरेश सिंह ने बताया कि उनका लड़का और पुत्रवधु बच्चों के साथ गढ़पुरा में रहते हैं। पुत्रवधु शिक्षिका हैं। उनका जेवर और उनके बेटी के जेवरात सहित अन्य सामान चोर ले गए। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग रतजगा करने पर मजबूर है। वहीं पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मौन बैठ जाती है।