पर्यवेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
बेगूसराय। बुधवार को सामान्य पर्यवेक्षक डीसी नेगी ने तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधा की जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में कन्या मध्य विद्यालय पिढौली, कुमार पुस्तकालय पिढौली, मध्य विद्यालय विषहर स्थान, तैलिक समाज भवन तेघड़ा सहित दर्जनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को मूलभूत सुविधाएं यथा पानी टंकी की साफ-सफाई कराने, उसका विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश दिया। चूंकि कोरोना काल के कारण लंबे समय से विद्यालय बंद पड़ा हुआ है। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से यहां की विधि-व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली और भयमुक्त होकर मतदान करने की सलाह दी। इस अवसर पर बीडीओ तेघड़ा संदीप कुमार पांडेय सहित कई अधिकारी शामिल थे। एसडीओ तेघड़ा राकेश कुमार के द्वारा वाहन कोषांग सहित पोलिग पार्टी डिस्पैच स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को ससमय बैरिकेडिग कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित बीडीओ द्वारा एसडीओ को जानकारी दी गई कि चलंत शौचालय एवं चापाकल का निर्माण करा लिया गया है। शेष कार्य जल्द ही संपन्न करा लिया जाएगा।