सुहानी, आकांक्षा व अंतेश आए प्रथम
नावकोठी बेगूसराय। खेल मनुष्य के जीवन को उत्कर्ष पर ले जाता है। कराटे आत्मरक्षा के लिए एक आमोघ अस्त्र है। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए यह विधा अति आवश्यक है। उक्त बातें रविवार को एक्साइज कमिश्नर कृष्ण कुमार ने बीपीएस पब्लिक स्कूल नावकोठी में कही। चैंपियनशिप में समस्तीपुर भागलपुर सहरसा मुजफ्फरपुर सारण सिवान खगड़िया बेगूसराय बक्सर कटिहार सहित 13 जिले के 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन नावकोठी बीडीओ निरंजन कुमार प्राचार्य अरविद कुमार सरपंच मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
नावकोठी, बेगूसराय। खेल मनुष्य के जीवन को उत्कर्ष पर ले जाता है। कराटे आत्मरक्षा के लिए एक आमोघ अस्त्र है। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए यह विधा अति आवश्यक है। उक्त बातें रविवार को एक्साइज कमिश्नर कृष्ण कुमार ने बीपीएस पब्लिक स्कूल, नावकोठी में कही। चैंपियनशिप में समस्तीपुर, भागलपुर, सहरसा, मुजफ्फरपुर, सारण, सिवान, खगड़िया बेगूसराय, बक्सर, कटिहार सहित 13 जिले के 180 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन नावकोठी बीडीओ निरंजन कुमार, प्राचार्य अरविद कुमार, सरपंच मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन भाषण देते हुए बीडीओ निरंजन कुमार ने कहा कि खेल से बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है। कस्बाई इलाके में कराटे जैसे खेल का आयोजन प्रखंड के लिए गौरव की बात है। प्राचार्य डॉ.अरविद कुमार ने कहा आज के दौर में खेल को कैरियर भी बनाया जा सकता है। टूर्नामेंट के निर्देशक विकास कुमार कश्यप ने कहा कि कराटे बच्चों के लिए आत्मरक्षार्थ एक अनूठा खेल है। निर्णायक मंडल में राहुल कुमार, अन्नु कुमारी, रुपाली रानी, विकास यादव, तेज नारायण, अमित सोनी, रवि कुमार, रामाशीष कुमार थे। मौके पर उप प्राचार्य सुशील कुमार, डीएस कॉलेज पहसारा के पूर्व प्राचार्य अरविद राय, एएस ठाकुर, सुदामा प्रसाद, मनोज कुमार, अमरेश कुमार, संजय कुमार, प्रीति कुमारी, रूपम कुमारी आदि मौजूद थे।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में खगड़िया की 10 वर्षीय सुहानी प्रथम तथा स्नेहा दूसरे स्थान पर रही। वहीं बालक वर्ग में खगड़िया के गुलशन ने प्रथम स्थान हासिल किया। सारण के सोहेल तनवीर ने द्वितीय तथा बीपीएस पब्लिक स्कूल, नावकोठी के केशव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 30-33 किलोग्राम बालिका वर्ग में डीपीएस मंझौल की आकांक्षा गांधी ने प्रथम, कुमारी सुहानी भारती द्वितीय एवं बीपीएस पब्लिक स्कूल नावकोठी की आशु तारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में डीपीएस मंझौल के आयुष कुमार प्रथम, रमण कुमार द्वितीय एवं सारण के सौरभ कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 35-40 किलोग्राम में बालक वर्ग में सारण के अंतेश कुमार प्रथम, बीपीएस पब्लिक स्कूल, नावकोठी के अमन कुमार द्वितीय एवं डीपीएस मंझौल के भास्कर राज तृतीय स्थान पर रहे। 12 वर्ष के कुमैटे में बालिका वर्ग में डीपीएस मंझौल की साक्षी राज प्रथम, सारण की सौंदर्य गोस्वामी द्वितीय तथा खगड़िया की प्राची तृतीय स्थान पर रही।