Move to Jagran APP

कावर झील, बाढ़ सहित स्थानीय समस्याओं पर प्रदर्शनी लगाने का सुझाव

बेगूसराय। 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की सफलता के लिए मंगलवार को अनुमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की बैठक रीतलाल हाई स्कूल सकरौली में हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार ने की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jul 2022 08:17 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 08:17 PM (IST)
कावर झील, बाढ़ सहित स्थानीय समस्याओं पर प्रदर्शनी लगाने का सुझाव
कावर झील, बाढ़ सहित स्थानीय समस्याओं पर प्रदर्शनी लगाने का सुझाव

बेगूसराय। 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की सफलता के लिए मंगलवार को अनुमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस की बैठक रीतलाल हाई स्कूल, सकरौली में हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार ने की। बैठक में इस वर्ष का मुख्य विषय 'स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना' विषय पर समन्वयक हर्षवर्धन कुमार एवं शैक्षिक समन्वयक संजय कुमार ने विस्तृत रूप से चर्चा की। कावर झील, बाढ़ समेत स्थानीय समस्याओं पर बच्चों के माध्यम से कल्याणकारी परियोजना के निर्माण करवाने का सुझाव दिया गया। बैठक में विज्ञान शिक्षक पशुपति कुमार पारस ने भी योजनाओं के चयन के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में बाल विज्ञान कांग्रेस के अनुमंडल समन्वयक पशुपति कुमार पारस, शैक्षिक समन्वयक डा. प्रेमा कुमारी, सह शैक्षिक समन्वयक प्रीति कुमारी, समन्वयक शंभूनाथ विद्यार्थी सहित सात सदस्य कमेटी का निर्माण आम सहमति से किया गया। साइंस फार सोसाइटी के जिलाध्यक्ष डा. सुरेश प्रसाद राय ने जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार, शैक्षिक समन्वयक प्रो. संजय कुमार, स्कूल के प्रभारी प्राचार्य अपूर्व घोष सहित बैठक में शामिल होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बाल विज्ञान कांग्रेस के अनुमंडल स्तरीय चयनित कमेटी के सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर रीतलाल हाई स्कूल सकरौली के प्रभारी एचएम अपूर्व घोष, राजेश्वरी उच्च विद्यालय चेरिया बरियारपुर के शिक्षक संजीव कुमार, आरडीपी प्लस टू ग‌र्ल्स हाई स्कूल मंझौल के शिक्षक संजीव कुमार, रीतलाल हाई स्कूल सकरौली के शिक्षक मुकेश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सकरौली के एचएम शिव शंकर प्रसाद आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। बैठक में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.