बरौनी रिफाइनरी के मुख्य द्वार पर एकदिवसीय हड़ताल
बरौनी रिफाइनरी के मुख्य द्वार एक नंबर गेट पर बीआरडीएवी स्कूल में फीस वृद्धि, डीएवी प्राचार्य अंजलि कुमारी के मनमाने रवैये तथा रिफाइनरी प्रबंधन की हठधर्मिता सहित ठेका मजदूरों की समस्याओं सहित विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई।
बेगूसराय। बरौनी रिफाइनरी के मुख्य द्वार एक नंबर गेट पर बीआरडीएवी स्कूल में फीस वृद्धि, डीएवी प्राचार्य अंजलि कुमारी के मनमाने रवैये तथा रिफाइनरी प्रबंधन की हठधर्मिता सहित ठेका मजदूरों की समस्याओं सहित विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई। हड़ताल के दौरान बरौनी तेल शोधक मजदूर यूनियन, श्रमिक विकास परिषद के साथ बरौनी पाइप लाइन व मार्के¨टग के मजदूर यूनियन ने भी सहयोग दिया। हड़ताल की वजह से कारखाना के भीतर दो कर्मचारी के अलावा कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं गए। जिससे कामकाज प्रभावित हुआ। बीटीएमयू के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ¨सह ने कहा कि अगर हमारी मांगें जल्द समाधान की तरफ नहीं बढ़ी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए दोनों यूनियन बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी आइओसी प्रबंधन की होगी। हड़ताल 24 घंटे के लिए था। बीटीएमयू के महासचिव राजेंद्र प्रसाद ¨सह ने कहा कि प्रबंधन के अनुरोध पर अबकी बार पावर प्लांट को हड़ताल से दूर रखा गया है। परंतु, मांगों पर समाधान नहीं निकलता है तो आगे के आंदोलन में इसको भी हड़ताल में रखा जाएगा। श्रमिक विकास परिषद के महासचिव प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि स्कूल में फैली कुव्यवस्था के खिलाफ हम आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे। बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष कुमार ¨सह ने कहा कि एकदिवसीय हड़ताल श्रमिक संगठन के लिए आगे का अच्छा मार्ग प्रशस्त करेगा। एटक के राज्य उपाध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि मजदूर एकता बहुत दिनों के बाद बरौनी रिफाइनरी में दिखी। मौके पर बीटीएमयू के संगठन मंत्री भोगेंद्र कुमार कमल, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राज्य उपाध्यक्ष अभिनव कुमार अकेला, बीटीएमयू के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार, एसबीपी के उप महासचिव अंबुज उरांव, बीटीएमयू के उप महासचिव रजनीश रंजन, सहायक महासचिव विपिन कुमार, साइमन मुर्मु, रमेश कुमार, उपाध्यक्ष ललन कुमार, बैजू कुमार, एसवीपी के कार्यकारिणी सदस्य रामबदन ¨सह, मनोज कुमार, विभाकर कुमार, अंगद कुमार ¨सह, अशोक कुमार ¨सह, जितेंद्र कुमार, शिवानी यादव, रंजन कुमार ¨सह, प्रवीण कुमार शर्मा, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।