बरौनी के अंचल मंत्री बने रामरतन ¨सह
संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय) : भाकपा बरौनी अंचल का सम्मेलन मोसादपुर पंचायत में हुआ। सम्मेलन की अध
संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय) : भाकपा बरौनी अंचल का सम्मेलन मोसादपुर पंचायत में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता अशोक पासवान ने की। सम्मेलन में राजनीतिक प्रतिवेदन अंचल मंत्री रामरतन ¨सह ने पेश किया। जबकि सांगठनिक प्रतिवेदन अशोक पासवान ने रखा। इस अवसर पर 35 सदस्यीय अंचल परिषद का गठन किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से बरौनी भाकपा के अंचल मंत्री रामरतन ¨सह को पांचवीं बार लगातार चुना गया है। वहीं पर्यवेक्षक के रूप में जिला मंत्री गणेश प्रसाद ¨सह, पूर्व विधायक अवधेश राय, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र प्रसाद ¨सह थे। साथ ही नौ आमंत्रित सदस्य चुने गए। इस अवसर पर पूर्व जिप सदस्य अर¨वद ¨सह, प्रहलाद ¨सह, दिलेर अफगान, ज्ञानी तांती, नूरआलम, मो. रिजवान खान, विजय ¨सह, पूर्व मुखिया रामाधार ¨सह, रामानंद यादव, संजीव कुमार ¨सह, तनवीर आलम, नवीन ¨सह, अनिल चौधरी आदि मौजूद थे।