2022 तक पूरा होगा नये मोकामा रेल पुल का निर्माण
बेगूसराय । बरौनी में राजेंद्र पुल स्टेशन से हथिदह जंक्शन होते हुए रामपुर डुमरा स्टेशन एवं टाल जंक्शन
बेगूसराय । बरौनी में राजेंद्र पुल स्टेशन से हथिदह जंक्शन होते हुए रामपुर डुमरा स्टेशन एवं टाल जंक्शन को जोड़नेवाले मोकामा-रेल पुल का निर्माण कार्य आगामी 2021-22 वित्तीय वर्ष तक पूरा करने का लक्ष्य रेलवे ने निर्धारित किया है। इसकी सूचना मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी, हाजीपुर राजेश कुमार ने अपने पत्र के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि 1491.41 करोड़ की लागत से बनने वाली उक्त रेल पुल का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। उक्त पुल का निर्माण कार्य बीते मई 2017 में प्रारंभ किया गया था। इसका शिलान्यास विगत 12 मार्च 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन पुल के उत्तरी भाग में एप्रोच लाइन का 55 प्रतिशत निर्माण कार्य मिट्टी भराई का पूरा कर लिया गया है। नदी पर बनाए जाने वाले मुख्य पुल एवं पुल के दक्षिणी भाग में स्थित हथिदह जंक्शन को टाल जंक्शन तथा रामपुर डुमरा जंक्शन से ¨लक करने के लिए विगत 20 सितंबर को एमएस एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को निविदा आवंटित कर दी गई है। उक्त कंपनी के द्वारा जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, नया रेल पुल का निर्माण वर्तमान राजेंद्रपुल से 50 मीटर की दूरी पर किया जा रहा है। मुख्य पुल की लंबाई लगभग 1.9 किलोमीटर जबकि एप्रोच लाइन सहित नये रेल पुल की लंबाई 14 किलोमीटर होगी। इस पूरी परियोजना में मुख्य पुल के साथ ही नौ लघु पुल, दो सड़क उपरी पुल एवं तीन रेल ओवर रेल का भी निर्माण किया जाएगा। बताते चलें कि वर्तमान में बरौनी जंक्शन-मोकामा के बीच राजेंद्र पुल है। जिसकी लंबाई 1.9 किलोमीटर है। यह रेल सह सड़क पुल है। वर्त्तमान पुल ¨सगल रेल लाइन होने के कारण इसका दोहरीकरण तकनीकी ²ष्टिकोण से संभव नहीं है। बीते 60 वर्षों में रेल यातायात में कई गुणा की वृद्धि हुई है। जिससे वर्त्तमान समय में रेलपरिचालन में काफी कठिनाई हो रही है।उक्त समस्या के समाधान के लिए बीते 2015-16 के रेल बजट में राजेंद्र पुल के समानांतर एक नया रेल पुल बनाने की मंजूरी दी गई थी। उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा, नया रेल पुल का निर्माण योजना में यह भी ध्यान रखा गया है कि वर्तमान पुल के एप्रोच में कम से कम परिवर्तन हो। साथ ही नये पुल का दोनों छोड़ राजेंद्रपुल-हाथीदह जंक्शन स्टेशन वर्त्तमान पुल के दोनों छोड़ के स्टेशनों से जुड़े हों।