Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में एक साथ चार मौत से चौकी गांव में पसरा सन्नाटा

बेगूसराय खगड़िया जिला के मां कात्यायनी स्थान (माई थाना) से पूजा कर टेंपो से साहेबपुर कमाल

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 09:32 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 09:32 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में एक साथ चार मौत से चौकी गांव में पसरा सन्नाटा
सड़क दुर्घटना में एक साथ चार मौत से चौकी गांव में पसरा सन्नाटा

बेगूसराय : खगड़िया जिला के मां कात्यायनी स्थान (माई थाना) से पूजा कर टेंपो से साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी गांव लौट रहे नौ श्रद्धालुओं में चार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चार-चार मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्वजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन है। घटना रघुनाथपुर ढाला के समीप एनएच 31 पर हुई। खगड़िया की ओर से आ रही टेंपो ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जबरदस्त ठोकर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी गांव से लोगों का हुजूम घटनास्थल की ओर चल दिया।

loksabha election banner

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह चौकी गांव से एक टेंपो पर सवार होकर नौ यात्री खगड़िया जिला के काताने स्थान मां भगवती कात्यायनी की पूजा अर्चना एवं दुग्धाभिषेक करने गए थे। लौटने में रघुनाथपुर ढाला के समीप एनएच 31 पर टेंपो अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पूर्व से खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। कई यात्री टेंपो में ही दब गए। घटना की आवाज सुन दौड़े स्थानीय लोगों ने इसकी खबर स्थानीय थाना को दी। इस बीच स्थानीय लोग टेंपो में दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। तीन यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पीएचसी साहेबपुर कमाल की एंबुलेंस के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्वास्थ्य कर्मी एवं पुलिस बल के सहयोग से सभी यात्रियों को तत्काल एंबुलेंस से पीएचसी भेज दिया। जहां चिकित्सक ने दो महिला सहित तीन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। शेष पांच का इलाज शुरू किया। इधर टेंपो में गंभीर रूप से दबे टेंपो चालक चौकी निवासी सूची पासवान के 30 वर्षीय पुत्र मनोज पासवान को स्वजनों ने गंभीर हालत देख इलाज के लिए बेगूसराय ले गए। परंतु, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में मृत लोगों में चौकी निवासी अशोक महतो के 55 वर्षीय पुत्र देवेंद्र महतो, शंभू महतो की 45 वर्षीय पत्नी उषा देवी एवं योगेंद्र महतो की 45 वर्षीय पत्नी निभा देवी के अलावा टेंपो चालक मनोज पासवान शामिल है। जबकि शेष इलाजरत यात्रियों में शैलेंद्र कुमार की पत्नी उषा देवी, देवेंद्र महतो की पुत्री निभा कुमारी उर्फ गुड्डी, संजीत महतो के पुत्र मानस कुमार, लालो देवी एवं गीता देवी का इलाज चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.