उपमुखिया का चुनाव आज, तैयारियां पूरी
संवाद सूत्र, वीरपुर (बेगूसराय): वीरपुर प्रखंड के डीह पंचायत के उप मुखिया का चुनाव आज प्रखंड कार्याल
संवाद सूत्र, वीरपुर (बेगूसराय): वीरपुर प्रखंड के डीह पंचायत के उप मुखिया का चुनाव आज प्रखंड कार्यालय के सभा हॉल में पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में दिन के 11 बजे से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के आदेशानुसार अनुमण्डल लोक शिकायत पदाधिकारी सतीश चंद्र झा को आब्जर्वर बनाया गया है। एक बजे के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा आब्जर्वर की मौजूदगी में की जाएंगी। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 13 है। उपमुखिया चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इस दौरान प्रखंड कार्यालय के चारों तरफ 300 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है ताकि शांति व्यवस्था बनीं रहे।